बवाना पुलिस के हत्थे चढ़े कार लूट के फरार आरोपित, लूटी कार बरामद

पश्चिम विहार से कार लूटकर भागे आरोपितों को बवाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान बवाना निवासी गो¨वद उर्फ अमन व उत्तम नगर निवासी संदीप उर्फ सागर उर्फ फिरोज के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से लूटी कार बरामद कर ली गई है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:39 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:10 PM (IST)
बवाना पुलिस के हत्थे चढ़े कार लूट के फरार आरोपित, लूटी कार बरामद
कार लूटकर भागे आरोपितों को बवाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिम विहार से कार लूटकर भागे आरोपितों को बवाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान बवाना निवासी गोविंद उर्फ अमन व उत्तम नगर निवासी संदीप उर्फ सागर उर्फ फिरोज के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से लूटी हुई कार, कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पश्चिम विहार से एक कार लूटी गई थी। कार को बवाना गैस एजेंसी के पास देखा गया। इसके बाद बवाना थाने के एसएचओ दर्शन लाल के नेतृत्व में पुलिस की तीन गाड़ियों ने कार का पीछा किया। बवाना आकर कार ईश्वर कालोनी में चली गई।

इसके बाद आरोपितों को घेरने के लिए तीन तरफ से गाड़ियां भेज दी गईं। खुद को फंसा देख आरोपित गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इस दौरान थाने के एएसआइ सुभाष, हेड कांस्टेबल ललित व कांस्टेबल मनोज ने आरोपितों का पीछा किया व उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन आरोपितों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल ललित ने दो गोलियां चलाई, जो विक्की टक्कर गैंग के गुर्गे गो¨वद के पैर में लगी। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अन्य लुटेरे फरार हो गए। वहीं जहां एक तरफ कुछ पुलिसकर्मी गो¨वद को अस्पताल लेकर गए वहीं दूसरी ओर अन्य पुलिसकर्मियों ने तलाश जारी रखी। इसके बाद उसके साथी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी