कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली की बस्तियों में 'मिशन आरोग्य' चलाएगा एबीवीपी

एबीवीपी ने इसे मिशन आरोग्य- सर्वे संतु निरामया नाम दिया है। 16 मई से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में एबीवीपी कार्यकर्ता दिल्ली की बस्तियों में घर-घर जाकर टेंपरेचर गन और ‘आक्सीमीटर’ द्वारा बस्ती के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:45 PM (IST)
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली की बस्तियों में 'मिशन आरोग्य' चलाएगा एबीवीपी
बस्ती में रहने वालों का तापमान और आक्सीजन लेवल जांचेंगे कार्यकता

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। दिल्ली की बस्तियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभियान चलाएगा। एबीवीपी ने इसे मिशन आरोग्य- सर्वे संतु निरामया नाम दिया है। 16 मई से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में एबीवीपी कार्यकर्ता दिल्ली की बस्तियों में घर-घर जाकर 'टेंपरेचर गन' और ‘आक्सीमीटर’ द्वारा बस्ती के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करेंगे।

कोरोना को बस्तियों में जाने से रोकने की पहल

इस अभियान का प्रारंभ इसलिए किया गया है ताकि कोरोना महामारी की गति को बस्तियों में रोका जा सके। प्रारंभ में दिल्ली की 100 बस्तियों में अभियान चलाया जाएगा। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिनमें कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे उन्हें आरटीपीसीआर जांच केंद्र की जानकारी दी जाएगी व उन्हें टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस के अतिरिक्त लोगों को सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे आइसोलेशन सेंटर की जानकारी भी दी जाएगी जहां वे आवश्यकता पड़ने पर जाने से स्वयं को आइसोलेट कर अपने परिवार को संक्रमित होने से बचा सकेंगे।

पीपीई किट पहन कर जाएंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के प्रांत मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पीपीई किट पहनकर बस्ती में जाएंगे व कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए जांच करेंगे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स द्वारा जारी दिए गए शुरुआती दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक कोरोना किट भी बनाई है जिसमें संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों को सैनिटाइजर, मास्क, काढ़ा मल्टीविटामिंस और बुखार के लिए दवा आदि चीजें दी जाएंगी। अभियान की जिम्मेदारी 25 टोलियों पर होगी।

हर टोली में रहेंगे 5 कार्यकर्ता

प्रत्येक टोली में 5 कार्यकर्ता होंगे। बस्तियों को सैनिटाइज करना व लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने का काम भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली में लगभग 4000 लोगों की सहायता की गई है।

chat bot
आपका साथी