Delhi: मामा के घर से फरार लड़की ढाई वर्ष बाद बरामद, वजह जानकार पुलिस भी हो गई हैरान

हेड कांस्टेबल रामदास को सूचना मिली कि लापता लड़की बिहार में है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने लड़की के रिश्तेदारों दोस्तों और परिचितों से संपर्क करने के साथ ही सीडीआर की जांच की। इसी बीच लड़की के दिल्ली आने के बारे में सूचना मिली।

By SANTOSH KUMAR SHARMAEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:54 PM (IST)
Delhi: मामा के घर से फरार लड़की ढाई वर्ष बाद बरामद, वजह जानकार पुलिस भी हो गई हैरान
पुलिस ने लड़की को आगे की कार्रवाई के लिए शालीमार थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार शर्मा]। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शालीमार बाग स्थित मामा के घर से भागी लड़की को ढाई वर्ष बाद दिल्ली से बरामद कर लिया है। मामा कम उम्र में युवती की शादी कराना चाहते थे। लिहाजा वह आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बिहार स्थित अपनी नानी के घर चली गई थी। उधर दिल्ली पुलिस ने लड़की की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर रखी थी। पुलिस ने लड़की को आगे की कार्रवाई के लिए शालीमार थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शालीमार बाग इलाके में वर्ष 2017 मई में एक लड़की घर से अचानक लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस ने लड़की का पता लगाने के सभी प्रयास किए थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लिहाजा उसके बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की थी। क्राइम ब्रांच भी उसकी तलाश कर रही थी।

इसी बीच हेड कांस्टेबल रामदास को सूचना मिली कि लापता लड़की बिहार में है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने लड़की के रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क करने के साथ ही सीडीआर की जांच की। इसी बीच लड़की के दिल्ली आने के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने 18 जनवरी को आनंद विहार बस अड्डे पर बिहार से आई बस से लड़की को बरामद कर लिया।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि माता-पिता की बचपन में मृत्यु के बाद वह दिल्ली निवासी अपने मामा के साथ रह रही थी। जब वह 10वीं कक्षा में थी तभी मामा उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। लेकिन वह आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। इसी कारण से वह किसी को बिना कुछ बताए मामा के घर से बिहार के समस्तीपुर में अपनी नानी के घर चली गई थी। इस बीच कोई भी रिश्तेदार ना तो उसकी नानी के घर गया और ना ही उन्होंने यह बात किसी को बताई थी। इस बीच लड़की ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद एक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके लापता होने पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी