Punjab Assembly Election 2022 : दिल्ली मॉडल पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी AAP, बिजली-पानी होगा मुफ्त!

Punjab Assembly Election 2022 आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल पर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ेगी। AAP ने इसे लेकर रणनीति तैयार की है। जिसके तहत अब अरविंद केजरीवाल का फोकस पूरी तरह पंजाब पर रहेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 01:35 PM (IST)
Punjab Assembly Election 2022 : दिल्ली मॉडल पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी AAP, बिजली-पानी होगा मुफ्त!
Punjab Assembly Election 2022 : दिल्ली मॉडल पर पंजाब में चुनाव लड़ेगी AAP, बिजली-पानी होगा मुफ्त!

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में दोबारा एतिहासिक और धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी भी तेज कर दी है। अभी कुछ समय पहले ही अरविंद केजरीवाल गुजरात गए थे और अब पंजाब में अपनी जड़ें जमाने की कवायद तेज कर दी है। इस बीच यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल पर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ेगी। AAP ने इसे लेकर रणनीति तैयार की है। जिसके तहत अब अरविंद केजरीवाल का फोकस पूरी तरह पंजाब पर रहेगा।

यहां महत्वपूर्ण यह है कि आम  आदमी पार्टी दिल्ली में दी जा रहीं सुविधाओं को पंजाब में मुद्दा बनाएगी। इसमें बिजली और पानी का मुद्दा मुख्य रहेगा। इसके अलावा भी कई तरह की राहत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को दे रही है। बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर को तो पंजाब सरकार ने उस तर्ज पर लागू भी कर दिया, जिसे अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2019 में रक्षा बंधन त्योहार के आसपास लागू किया था।

दिल्ली मॉडल पर पंजाब में चुनाव लड़ने के संकेत अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से फिर दे दिए। अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में ट्वीट कर कहा कि पंजाब में इतनी महंगी कीमत पर एक महिला के लिए अपना घर चलाना बहुत मुश्किल है। दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाखुश हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल चंडीगढ़ में मिलते हैं।

पंजाब जाने का केजरीवाल का दो माह में यह तीसरा मौका है। इससे पहले भी वह अम़ृतसर के अलावा चंडीगढ़ जा चुके हैं। पंजाब चुनाव को लेकर वह एलान भी कर चुके हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि अगर इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीती तो मुख्यमंत्री सिख समाज से ही बनाया जाएगा। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में वहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी