यूपी समेत 20 राज्यों में चलेगा AAP का राष्ट्रीय निर्माण अभियान, पार्टी से जुड़े 16 लाख लोग

आम आदमी पार्टी 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाएगी। इसके तहत वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जुड़ेगी।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 01:52 PM (IST)
यूपी समेत 20 राज्यों में चलेगा AAP का राष्ट्रीय निर्माण अभियान, पार्टी से जुड़े 16 लाख लोग
यूपी समेत 20 राज्यों में चलेगा AAP का राष्ट्रीय निर्माण अभियान, पार्टी से जुड़े 16 लाख लोग

नई दिल्ली, वी.के शुक्ला।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने देशभर में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान पूरे देश में चलेगा। 20 राज्यों में ये अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गैर हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में उन्हीं की भाषा में पोस्टर छापे जाएंगे।

लाखों लोग जुड़ें पार्टी के साथ

तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा।  अभी तक पार्टी के दिल्ली में 1 लाख 72 हजार और उत्तर प्रदेश में 1 लाख 82 हजार लोगों ने पार्टी से जुड़ने के लिए पार्टी के सेंट्रल नम्बर पर मिस्ड काल किया है। सभी राज्यों को मिलाकर इस माध्यम से कुल 16 लाख लोग अभी तक पार्टी से जुड़ चुके हैं। 

मिलेनिया ट्रंप के दौरे पर कही ये बात

इसी बीच मिलेनिया ट्रंप के दौरे से मुखयमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दूर रखे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब उन्हें आधिकारिक रूप से जानकारी मिलेगी तब कुछ बता पाएंगे। बता दें कि पार्टी ने 9871010101 मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया था। लोग इस पर कॉल करके अभियान से जुड़ सकते है।

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने सभी राज्य ऑफिस बियरर और प्रभारियों के साथ बैठक की। ये बैठक मुख्यमंत्री आवास पर की गई थी। इस दौरान उन्होंने भविष्य के प्लान को लेकर चर्चा की। 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए है। विधानसभा में मिली पूर्ण बहुमत के बाद अनिल बैजल ने 16 फरवरी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उनके साथ ही मंत्रिमंडल के छह और सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

chat bot
आपका साथी