AAP अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करती, केंद्र पर दोषारोपण करती है: जेपी नड्डा

नेहरू नगर में झुग्गी सम्मान यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के सम्मान में ही यह यात्रा निकाली जा रही है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:48 PM (IST)
AAP अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करती, केंद्र पर दोषारोपण करती है: जेपी नड्डा
दिल्ली सरकार केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को रोकने का काम कर रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पटेल नगर क्षेत्र के नेहरू नगर में झुग्गी सम्मान यात्रा को सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के सम्मान में ही यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के लिए झुग्गी में रहने वाले लोग सम्मानजनक है।

साथ ही केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अहंकारी मत बनो। दिल्ली सरकार केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को रोकने का काम कर रही है। जिससे गरीब तबके के लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। झुग्गी सम्मान यात्रा' के समापन समारोह में जेपी नड्डा ने कहा, 'आप' अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करती और उल्टा केंद्र सरकार को दोषारोपण करती है।

आगामी चुनावों में दिल्ली की जनता इसका आप को करारा जबाव देगी। आम आदमी पार्टी सभी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है। जेपी नड्डा ने दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण को लेकर भी  केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया। यात्रा के समापन अवसर पर जेपी नड्डा के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रही। 

पूरे देश में निशुल्क हुआ है टीकाकरण:

जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया में सबसे तीव्र टीकाकरण हुआ है तो वह देश भारत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण समूचे देश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां 121 करोड़ से ज़्यादा टीकाकरण हो चुका है, वहीं दिल्ली में 2.30 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ।

सभी जगहों पर टीकाकरण निशुल्क हुआ है इसका किसी कोई पैसा नहीं वसूला गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार ने लड़ी। प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार के साथ सभी वर्गो को साथ लेकर लड़ी है। भाजपा सरकार ने आम गरीब आदमी की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी