पंजाब में मचे सियासी घमासान पर AAP ने कांग्रेस को बताया डूबता टाइटेनिक जहाज

पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कांग्रेस के खिलाफ तंज कसा है। चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस डूबता टाइटेनिक जहाज बन गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:30 AM (IST)
पंजाब में मचे सियासी घमासान पर AAP ने कांग्रेस को बताया डूबता टाइटेनिक जहाज
आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कांग्रेस के खिलाफ तंज कसा है। चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस डूबता टाइटेनिक जहाज बन गई है। अब पंजाब के लोग कांग्रेस को अपना वोट देकर अपने मत खराब नहीं करना चाहते हैं। राघव चड्ढा ने बताया कि पंजाब सूबे में आज ऐसी स्थिति हो गई है कि जहां की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरफ से ठप है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने साढ़े चार साल पहले बड़ी उम्मीद के साथ अकाली दल की लुटेरी सरकार को हटाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार को वोट दिया। इस सरकार ने साढ़े चार साल के शासनकाल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इन लोगों ने कसम खाकर कहा था कि हम चार हफ्ते में नशा को पंजाब से दूर कर देंगे। कांग्रेस का वादा था हर घर को नौकरी देंगे। उन्होंने कई प्रकार के वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।  

लोगों की सुविधा के लिए बनवाई चौपाल: आतिशी

वहीं, कालकाजी की विधायक आतिशी ने शनिवार को जुलैना गांव में वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में घरों में जगह की कमी के कारण लोगों को समारोह आदि आयोजित करने में परेशानी होती थी। इसलिए वाल्मीकि समाज के लोगों की मांग पर यहां चौपाल बनवाई गई है। यह स्थानीय लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि जब सरकार आम आदमी की होती है तो लोग अपनी समस्याएं सरकार के सामने खुलकर रखते हैं और उन्हें उम्मीद होती कि हर आम आदमी की बात सुनी जाएगी।

कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि चौपाल बनाने का जो काम भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल वर्षो से नहीं कर पाए थे, आज आप सरकार ने उसे पूरा कर दिखाया।

chat bot
आपका साथी