MCD Toll Tax: AAP का आरोप, दिल्ली नगर निगम के टोल टैक्स के पैसे की ऊपर तक हो रही बंदर बांट

MCD Toll Tax सौरभ भारद्वाज ने कहा कि टोल टैक्स से कई सालों में जितना पैसा आना चाहिए था उतना पैसा नहीं आ रहा है। टोल टैक्स के इस पैसे की नगर निगम के नेताओं से लेकर ऊपर तक बंदर बांट हो रही है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:51 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:51 AM (IST)
MCD Toll Tax: AAP का आरोप, दिल्ली नगर निगम के टोल टैक्स के पैसे की ऊपर तक हो रही बंदर बांट
MCD Toll Tax: AAP का आरोप, नगर निगम के टोल टैक्स के पैसे की ऊपर तक हो रही बंदर बांट

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]।  आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के टोल टैक्स के पैसे की ऊपर तक बंदर बांट हो रही है। भाजपा द्वारा टोल कंपनी के 92.91 लाख रुपये माफ किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के अंदर लाकडाउन 19 अप्रैल से 7 जून तक था, जबकि नगर निगम टोल कंपनी को 10 अप्रैल से लेकर एक अगस्त तक टोल टैक्स की माफी देने जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में लाए जा रहे इस प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी विरोध करेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि टोल टैक्स से जो पैसा दिल्ली या किसी अन्य राज्य को आता है वह राजस्व का बहुत बड़ा सोर्स होता है। दिल्ली नगर निगम को टोल टैक्स से बहुत बड़ी आय होती है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, हरियाणा की सीमा लगती हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद नोएडा से रोजाना हजारों लोग दिल्ली टोल टैक्स देकर आते हैं। जितनी भी कामर्शियल गाड़ियां, टैक्सी, ट्रक आदि सभी टोल टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दिवालिया होने के पीछे बड़ी साजिश और बड़ा षड्यंत्र है। टोल टैक्स से कई सालों में जितना पैसा आना चाहिए था, उतना पैसा नहीं आ रहा है। टोल टैक्स के इस पैसे की नगर निगम के नेताओं से लेकर ऊपर तक बंदर बांट हो रही है। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता 24 घंटे में बताएं कि नगर निगम को सालाना कितना टोल टैक्स मिलना चाहिए? पिछले कुछ सालों से कितना टोल टैक्स सालाना नगर निगम को मिल रहा है? आदेश गुप्ता पार्षद भी हैं वे जानते हैं कि नगर निगम के टोल टैक्स में करोड़ों की बेईमानी हो रही है। 

chat bot
आपका साथी