तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नहीं लडे़गी AAP, ट्विटर पर पार्टी ने दी जानकारी

देश के अन्य राज्यों में पांव पसारने की कोशिश कर रही दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तमिलनाडु में होने जा रहे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि यहां पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:22 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:47 PM (IST)
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नहीं लडे़गी AAP, ट्विटर पर पार्टी ने दी जानकारी
आप तमिलनाडु में होने जा रहे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। देश के अन्य राज्यों में पांव पसारने की कोशिश कर रही दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तमिलनाडु में होने जा रहे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि यहां पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। इसकी जानकारी आप ने ट्विटर पर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी अभी उन राज्यों में चुनाव नहीं लड़ेगी जहां पर पार्टी का संगठन कमजोर है। फिलहाल अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि किसी पार्टी को समर्थन दिया जाए या नहीं। 

बताया जा रहा है कि देश के जिन पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं आम आदमी पार्टी वहां पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला नहीं किया है। 

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव 

बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होगा जबकि वोटों की गिनती दो मई को की जाएगी। यहां पर विधानसभा की 234 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहा है। तमिलनाडु में दिवंगत नेता जयललिता की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेड़ कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार है। एआईएडीएमके और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके है जो कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है।

आप कहां-कहां लड़ेगी चुनाव

दरअसल, आम आदमी पार्टी उन राज्यों में संगठन को मजबूत बनाने में लगी है जहां पर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का पहले ही मन बना चुकी है। पार्टी के सीनियर नेता इन राज्यों का समय-समय पर दौरा भी करते रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में भी आगामी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। आप पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, यूपी और उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी फिलहाल इन राज्यों में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

chat bot
आपका साथी