दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत का 'आधार' बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक ही टेबल लगाई जाए। उसी के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता काम करेंगे अगर कोई कार्यकर्ता अलग से टेबल लगाता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:25 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:25 AM (IST)
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत का 'आधार' बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत का 'आधार' बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Parth) के ‘एमसीडी में बदलाव’ अभियान से निगमों के चुनाव के लिए तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं की जमीन तैयार होगी। इसकी सफलता से पार्टी तय करेगी कि किस कार्यकर्ता की कितनी पकड़ है और उसकी राजनीतिक हैसियत क्या है। पार्टी से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह आधार आगामी मार्च-अप्रैल में होने जा रहे नगर निगमों के चुनाव में टिकट के लिए कार्यकर्ताओं के चयन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

आम आदमी पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। पार्टी ने कहा है कि सभी अपने-अपने इलाके में अभियान को सफल बनाएं। अभियान के तहत 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। पार्टी की योजना है कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हर घर के दरवाजे पर जाएं और नगर निगमों को लेकर लोगों की राय लें। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक ही टेबल लगाई जाए। उसी के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता काम करेंगे अगर कोई कार्यकर्ता अलग से टेबल लगाता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। अभियान में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। अभियान की सफलता को लेकर हर इलाके के हिसाब से रिपोर्ट की जाएगी

AAP के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि नगर निगमों को लेकर यह पार्टी का एक बड़ा अभियान है। इससे जनता में नगर निगम को लेकर उनके विचार मिल सकेंगे और पता चल सकेगा कि वर्तमान में निगमों की सत्तासीन भाजपा को किस रूप में ले रही है। यह भी पता चल सकेगा कि निगमों में जनता किस तरह की सत्ता चाहती है। दिल्ली सरकार द्वारा जनता के लिए कराए जा रहे कार्यों को जनता किस रूप में ले रही है। इस अभियान में जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और जनता की राय ले रहे हैं। लोगों को पार्टी से जोड़ा भी जा रहा है। इस अभियान की सफलता से कार्यकर्ताओं की जमीन तय होगी।

chat bot
आपका साथी