दिल्ली की सड़क पर एक किशोर की आवारा जानवर ने ले ली जान, घटना जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िए पूरा हादसा

अशोक विहार इलाके में सड़क पर छोडी गई गाय एक किशोर के लिए जानलेवा बन गई। गाय ने पहले किशोर को सींगाें से उठाकर सड़क पर पटक दिया फिर उसके सीने पर पैर रखकर खड़ी हो गई। गंभीर रूप से घायल किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:18 PM (IST)
दिल्ली की सड़क पर एक किशोर की आवारा जानवर ने ले ली जान, घटना जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िए पूरा हादसा
अस्पताल में हुई बच्चे की मौत, वजीरपुर जेजे कालोनी की घटना।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अशोक विहार इलाके में सड़क पर छोडी गई गाय एक किशोर के लिए जानलेवा बन गई। गाय ने पहले किशोर को सिंगाें से उठाकर सड़क पर पटक दिया फिर उसके सीने पर पैर रखकर खड़ी हो गई। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय रुधिर परिवार के साथ अशोक विहार इलाके के वजीरपुर जेजे कालोनी में रहता था। वह इलाके के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पड़ता था। बताया जाता है कि रविवार की शाम वह कालोनी के एक पार्क में खेलने गया था। वह सड़क पर पैदल ही गुजर रहा था कि अचानक एक गाय ने उसे सीगों से उठा लिया और सड़क पर पटक दिया। इसके बाद गाय उसके सीने पर पैर रख दिया।

तभी वहां से एक आटो चालक गुजर रहे थे। उन्होंने आटो रोककर गाय को वहां से भगाया और गंभीर रूप से घायल किशोर को अशोक विहार के दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके के लाेगोंं के अनुसार घटना के समय गाय ने राह चलते कई और लोगों पर भी हमला किया था।

पिता व भाई की भी हो चुकी है मौत

रुधिर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि कुछ माह पूर्व उसके एक भाई की मौत हो गई थी। ऐेसे में रुधिर की मौत से उसकी मां नीतू सदमे में है। बेटे को खोने के गम में उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डेरी संचालक दूध निकालने के बाद गायों को सड़क पर छोड देते हैं। जिसके चलते कभी वाहन चालक हादसे के शिकार होते हैं तो कई पैदल चालक गायों के हमले में चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर इस तरह से घूमती गायों को पकड़ने के लिए शिकायतें भी की जाती हैं, लेकिन नगर निगम उन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाता है।

घटना के बाद जागा नगर निगम

किशोर की मौत के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम का नींद खुली है और सोमवार को सड़क पर घूमते पशुओं को पकड़ने का दस्ता इलाके में सक्रिय दिखा। चूंकि घटना की जानकारी डेरी वालों को पहले ही लग चुकी थी, सो उन्होंने सोमवार को गायों को सड़क पर नहीं छोड़ा।

chat bot
आपका साथी