Delhi News: शालीमार बाग इलाके में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Delhi Crime News महिला की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला उत्तर उत्तर पूर्वी दिल्ली के शालीमार इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष कुछ महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:07 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:14 AM (IST)
Delhi News: शालीमार बाग इलाके में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला को मामूली विवाद के बाद डंडों से बुरी तरह से पीटने की मामला सामने आया है। पिटाई से महिला कदर घायल हुई कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बाबत एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं मिलकर एक अन्य महिला की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है और न आरोपितों को नाम बताया है। पीड़िता की मानें तो उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पिटाई का यह वीडियो पिछले महीने 19 नवंबर का है। इस मामले में पुलिस अब तक 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से नामजद एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पिटाई का यह मामला उत्तर उत्तर पूर्वी दिल्ली के शालीमार इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष कुछ महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। पहले ये लोग महिला को हाथों से पीटने के दौरान धक्का दे देते हैं, फिर दो शख्स डंडों से पिटाई करते हैं। रात की घटना होने के चलते इस दौरान वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती तो है, लेकिन कोई बाहर नहीं आता है। 

#WATCH | A group of persons beat up a woman with sticks in a residential colony in Shalimar Bagh area of Delhi on November 19

Based on the woman's complaint, Delhi Police has registered an FIR against unknown persons, it said.

(CCTV footage of the incident) pic.twitter.com/YmZRtD7COu

— ANI (@ANI) December 1, 2021

पिटाई से घायल महिला को करवा पड़ा था अस्पताल में भर्ती

पीड़िता महिला की इस कदर पिटाई की गई थी कि उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि अस्पताल से आने पर पीड़ित महिला ने वीडियो निकलवाया फिर दिल्ली पुलिस में इस घटना के बाबत शिकायत दी।

बता दें कि पिछले दिनों ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को पीटते नजर आ रहे थे। इतना नहीं उन्होंने तो SDMC के कर्मियों को सरेआम मुर्गा तक बनाया। वीडियो वायरल होने पर पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी