दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गाजियाबाद की महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़िता को धर्मपुरा लाल बत्ती के पास उतार कर कार लेकर फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 07:35 PM (IST)
दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गाजियाबाद की महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
गाजियाबाद की महिला के साथ दिल्ली में किया गया सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में नौकरी का झांसा देकर चलती कार में गाजियाबाद की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर महिला को सड़कों पर कार में घूमाते रहे और दुष्कर्म करते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़िता को धर्मपुरा लाल बत्ती के पास उतार कर कार लेकर फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपितों की कार का नंबर पुलिस को बताया है, पुुलिस उस नंबर के जरिये आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती है। घरेलू सहायिका का काम करती है और उन्हें दूसरी नौकरी की तलाश थी। उनके पति मध्यप्रदेश में ट्रक चलाते हैं। कुछ दिनों पहले पीड़िता के फोन पर एक अंजान नंबर से काल आया, उसने अपना नाम राेहित शर्मा बताया। उसने महिला से पूछा कि क्या तुम्हें नौकरी की जरूरत है, महिला ने हां कह दी। आरोपित ने कहा कि उसके भाई का दिल्ली में कपड़े का बड़ा शोरूम है, वह वहां पर उनकी नौकरी लगवा देगा। पीड़िता ने उससे कहा कि वह दिल्ली के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती।

आरोपित ने कहा कि वह खुद उन्हें दिल्ली लेकर जाएगा। पीड़िता ने 16 अगस्त को आरोपित के नंबर पर कई बार फोन किए, लेकिन उसने उठाया नहीं। मंगलवार को आरोपित ने पीड़िता को फोन किया और गाजियाबाद के लालकुआं फ्लाईओवर के पास आने के लिए कहा। पीड़िता दोपहर के समय वहां पहुंची तो रोहित के साथ उसका एक दोस्त कार में बैठा हुआ था। रोहित पीड़िता को लेकर कार के पीछे वाली सीट पर बैठ गया। दिल्ली पहुंचने पर रोहित उन्हें पहले सड़कों पर घुमाता रहा, फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया आरोपित ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद उसके दाेस्त ने पीड़िता के दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी