दिल्ली में पति-पत्नी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ हरियाणा से भागकर की थी शादी

डिप्टी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कल रात PCR कॉल मिली थी कि एक जोड़े को गोली लगी है। पति को 4 और पत्नी को 1 गोली लगी है। अस्पताल ने पति को मृत घोषित कर दिया है। पत्नी भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:45 PM (IST)
दिल्ली में पति-पत्नी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ हरियाणा से भागकर की थी शादी
दिल्ली के द्वारका में पति- पत्नी पर बरसाई गोलियां

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 23 थाना क्षेत्र स्थित अंबराई गांव में बृहस्पतिवार रात करीब सात लोगों ने एक नव दंपत्ति को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली लगने से युवक ने दम तोड़ दिया वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें द्वारका स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। मृतक का नाम विनय है। इन्हें चार गोलियां मारी गईं। वहीं इनकी पत्नी किरण को पांच गोलियां मारी गई हैं। इनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

दिल्ली के द्वारका एरिया में पति पत्नी को मारी गई गोली, पति की मौत, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं। @CPDelhi, #Delhi, #crime pic.twitter.com/kUZRvjcLLM

— Vinay K Tiwari (@Vinay_Journalis) June 25, 2021

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक विनय दहिया हरियाणा के सोनीपत जिला स्थित गोपालपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं इनकी पत्नी का नाम किरण है। वे भी गोपालपुर गांव की ही रहने वाली हैं। परिवार वालों की मर्जी के बिना इन्होंने भागकर शादी की थी। दंपत्ति अंबराई गांव में किराए के मकान में रह रहा था। अभी ये जिस कमरे में रह रहे थे वहां इन्हें आए कुछ ही दिन हुए थे।

पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा कि छानबीन में पता चला है कि वारदात में करीब सात लोग शामिल थे। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि हमलावर कौन थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं ऐसे लोगों ने वारदात अंजाम नहीं दिया है जिन्हें इस शादी से एतराज था। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। दोनों ने पिछले साल अगस्त में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। पति-पत्नि एक ही गांव के रहने वाले हैं। पति विनय एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। यह वारदात ऑनर किलिंग से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच में ही हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी