इंसानियत शर्मसार : आठ माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 14 साल के आरोपित किशोर को पुलिस ने पकड़ा

घटना बीते 15 अक्टूबर तड़के सुबह की है। बच्ची की मां उसे आरोपित किशोर की देखरेख में छोड़कर कुछ देर के लिए किसी काम से नीचे आई थी। तभी आरोपित बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:41 PM (IST)
इंसानियत शर्मसार : आठ माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 14 साल के आरोपित किशोर को पुलिस ने पकड़ा
आठ माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली, राकेश कुमार सिंह। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक शौचालय की छत पर साे रही आठ माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते 15 अक्टूबर तड़के सुबह की है। बच्ची की मां उसे आरोपित किशोर की देखरेख में छोड़कर कुछ देर के लिए किसी काम से नीचे आई थी। तभी आरोपित, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था।

आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा गया

कोतवाली थाना पुलिस ने किशोर को दबोच जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशोर के माता-पिता नहीं हैं। वह अवारागर्द है और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आस पास फुटपाथ पर रहता है।

पीड़ित बच्‍ची की मां रेलवे स्‍टेशन के पास भीख मांग करती है गुजर

पीड़ित बच्ची व उसकी मां भी रेलवे स्टेशन के आसपास रहती है। इनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। भीख मांगकर वह गुजर बसर करती है। 14 अक्टूबर की रात महिला, बेटी को लेकर स्टेशन के बाहर स्थित शौचालय की छत पर सोई थी। वहीं पर किशोर भी सोया था।

कुछ देर के लिए नीचे गई थी मां उसी समय किया गंदा काम

15 अक्टूबर की तड़के बच्ची को किशोर के हवाले छोड़कर वह कुछ देर के लिए नीचे उतरी थी तभी किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। कुछ देर में महिला जब वापस छत पर आई तो किशोर को उन्होंने गायब पाया।

पुलिस ने किशोर को किया गिरफ्तार

बच्ची राे रही थी। खून देखकर महिला ने पाया कि किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से ही किशोर को दबोच लिया।

बिहार चुनाव से पहले भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दे कर पुलिस की नींद उड़ाने वाला गिरफ्तार

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी