25 साल में की 69 वारदातें, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िए संतराम के अपराध की कहानी

मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 1993 में आरके पुरम में एक महिला की कार चुराई थी। आरोपित की पहचान उत्तर नगर निवासी संतराम उर्फ संतू के रूप में हुई है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:24 AM (IST)
25 साल में की 69 वारदातें, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िए संतराम के अपराध की कहानी
एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को 25 साल बाद गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 1993 में आरके पुरम में एक महिला की कार चुराई थी। आरोपित की पहचान उत्तर नगर निवासी संतराम उर्फ संतू के रूप में हुई है।

आरोपित फरारी के दौरान यानि इन 25 वर्षों में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा। वह दिल्ली-एनसीआर में 69 वारदात को अंजाम दे चुका है। उक्त मामले में आरोपित 1996 के बाद कभी अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ था। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि वर्ष 1993 में आरके पुरम इलाके में पल्लवी चंदर नामक महिला ने थाने में अपनी कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान आरोपी अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ। 12 जुलाई 1996 को अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपित लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम देता रहा। मंदिर मार्ग थाने के एसआइ जय सिह को सूचना मिली कि आरोपित अपने घर उत्तम नगर में मौजूद है। ऐसे में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी