दिल्ली में 50 से ज्यादा हुआ डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा, दूसरे राज्यों से आकर इलाज करा रहे हैं लोग

दिल्ली के डेंगू के कुल 52 मरीजों में 20 मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि 17 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं तो सात पूर्वी निगम क्षेत्र से और चार उत्तरी निगम क्षेत्र से हैं। तीन मरीज एनडीएमसी क्षेत्र से हैं और एक मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:47 AM (IST)
दिल्ली में 50 से ज्यादा हुआ डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा, दूसरे राज्यों से आकर इलाज करा रहे हैं लोग
बीते सप्ताह में डेंगू के चार तो मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों का तो प्रकोप हैं वहीं, पड़ोसी राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है राजधानी में जितने मच्छरजनित बीमारियों के मरीज हैं उतने ही मरीज दूसरे राज्यों से हैं। निगम की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में डेंगू के चार तो मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि हुई है। इससे डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। इसी तरह मलेरिया का मलेरिया का 21 तो चिकनगुनिया का 11 हो गया है।

वहीं, दूसरे राज्यों से बीते सप्ताह में छह मलेरिया के तो डेंगू के दो मरीज सामने आए हैं। इससे दूसरे राज्यों के दिल्ली में डेंगू के कुल 43 और मलेरिया के 18 मरीज हो चुके है। यह पहली बार नहीं हैं दूसरे राज्यों से मच्छरजनित बीमारियों के मरीज आ रहे हो इससे पहले भी पड़ोसी राज्यों के मरीज राजधानी में इलाज कराने आते हैं। राहत की बात है कि अभी तक मच्छरजनित बीमारियों से किसी की जान नहीं गई है।

दिल्ली के डेंगू के कुल 52 मरीजों में 20 मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि 17 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं तो सात पूर्वी निगम क्षेत्र से और चार उत्तरी निगम क्षेत्र से हैं। तीन मरीज एनडीएमसी क्षेत्र से हैं और एक मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं। इसी तरह मलेरिया के कुल 21 मरीजों में से पांच मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है जबकि सात मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं, पांच मरीज पूर्वी निगम इलाके से हैं।

चिकनगुनिया के 11 मरीजों में से सात मरीजों का पता अपुष्ट है। दो दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं तो एक-एक मरीज पूर्वी व उत्तरी निगम क्षेत्र से है। उल्लेखनीय है कि अस्पतालों और नर्सिंग होम को मच्छरजनित बीमारी से ग्रसित मरीज की पुष्टि होने पर उसकी जानकारी दक्षिणी निगम के नोडल नियंत्रण कक्ष में देनी होती है। यहां पर रेलवे, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् (एनडीएमसी), उत्तरी निगम, पूर्वी निगम और दिल्ली कैंट के इलाके में सामने आने वाले मच्छरजनित बीमारयों के मरीजों की जानकारी रखी जाती है।

पार्कों में पाया गया मच्छरों का प्रजनन, हुए चालान

दक्षिणी निगम ने पार्कों और नर्सियों में मच्छरजनित बीमारियों को पनपने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 764 पार्कों में निरीक्षण किया गया। इसमें 557 पार्कों और 135 नर्सरी में मच्छरों का पनपने का लार्वा मिला है। इसके लिए दक्षिणी निगम ने पार्कों के केयर टेकर व सुपरवाइजर के नाम 136 कानूनी नोटिस भेजे हैं तो वहीं 48 का चालान भी किया गया है। जिन एजेंसियों के पार्कों में मच्छरों का लार्वा मिला उसमें डीडीए और सीपीडब्ल्यूडी के पार्क शामिल हैं। इसमें सुंदर नर्सरी, राजघाट, शांतिवन, शक्ति स्थल जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों के आंकड़े

वर्ष-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया

2016-104-119-1

2017-171-185-150

2018-109-56-37

2019-98-40-19

2020-45-31-18

2021-21-52-11

दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों के आंकड़े

वर्ष-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया

2021-18-43-3

2020-19-24-5

2019-149-103-28

2018-93-57-19 

chat bot
आपका साथी