रात में चुराते थे स्कूटी और सुबह करते थे लूटपाट, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा

अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने सुबह टहलने निकले लोगों से लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से चोरी की दो स्कूटी लूटा गया मोबाइल और एक चाकू बरामद किया गया है। इनकी पहचान आदित्य अभिनव विशाल और राज के रूप में की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 03:02 PM (IST)
रात में चुराते थे स्कूटी और सुबह करते थे लूटपाट,  पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा
रात में चुराते थे स्कूटी और सुबह करते थे लूटपाट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने सुबह टहलने निकले लोगों से लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से चोरी की दो स्कूटी, लूटा गया मोबाइल और एक चाकू बरामद किया गया है। इनकी पहचान आदित्य, अभिनव, विशाल और राज के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में सुबह टहलने निकले लोगों से लूट की वारदात की शिकायत मिल रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबेडकर नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने मुखबिर की सहायता से लुटेरों की शिनाख्त की।

शनिवार रात दो बजे खानपुर रेड लाइट के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को दो स्कूटी पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इस दौरान टीम ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से बरामद स्कूटी मालवीय नगर इलाके से चोरी की गई थी। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह रात में स्कूटी चोरी करते थे और इसके बाद सुबह चार से छह बजे के बीच टहलने निकले लोगों से लूटपाट करते थे।

छेड़छाड़ का केस वापस न लेने पर पीड़िता को घर में घुसकर पीटा

छेड़छाड़ का केस वापस न लेने पर आरोपितों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म करने की भी कोशिश की गई। मामला महरौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पीड़िता युवती ने पास के ही रहने वाले सरताज पर साल 2015 में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। 25 अगस्त को सरताज और उसके साथियों मोहसिन व अमन ने पीड़िता के घर में घुसकर उसकी पिटाई की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महरौली थाने में की है।

chat bot
आपका साथी