दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर हंगामा, आपस में भिड़े कैदी; 3 को कराया गया अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में चार अन्य कैदियों के एक समूह द्वारा ब्लेड से किए गए हमले के बाद तीन कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM (IST)
दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर हंगामा, आपस में भिड़े कैदी; 3 को कराया गया अस्पताल में भर्ती
दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर हंगामा, आपस में भिड़े कैदी; 3 को कराया गया अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश ही नहीं दक्षिण एशिया की भी सबसे सुरक्षा जेल मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार होने की खबर सामने आ आ रही है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तिहाड़ जेल में चार अन्य कैदियों के एक समूह द्वारा ब्लेड से किए गए हमले के बाद तीन कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कैदियों के बीच भिड़ंत का यह मामला शनिवार शाम का है। इसस पहले पिछले सप्ताह ही तिहाड़ के जेल नंबर-8 में टेलीविजन बंद करने के विवाद के चलते एक कैदी ने दूसरे कैदी के चेहरे पर पेन से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसके बाद  घायल कैदी को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घायल कैदी की पहचान मुकेश (50) के रूप में हुई। 

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में कैदियों के आपस में भिड़ने का यह पहला मामला नहीं है। सितंबर महीने में भी कैदियों के भिड़ंत का मामला सामने आया था। सितंबर महीने में भी जेल संख्या-तीन में कैदी ने बताया कि जेल में कैदी कालू उर्फ बिलौता ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था। घायलों को उनकी जांघ, पेट और पसलियों के ऊपर चोटें आई थी।

कैदी बृजेश उर्फ ​​कालू की जांघ पर भी एक चाकू से वार किया गया था और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था।  इस मामले में पुलिस ने 504/21 यू/एस 307/324/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

chat bot
आपका साथी