CCTV कैमरे लगाने के मामले में दिल्ली विश्व में पहले स्थान पर, न्यूयॉर्क व सिंगापुर से बहुत आगेः केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली कैमरे लगाने के मामले नबर एक पर है। हमारी सरकार बनने के बाद पिछले सात साल में 2 लाख 75 हजार कैमरे लग चुके हैं। दिल्ली वर्ग मील कैमरे लगाने के मामले में नंबर एक है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:43 PM (IST)
CCTV कैमरे लगाने के मामले में दिल्ली विश्व में पहले स्थान पर, न्यूयॉर्क व सिंगापुर से बहुत आगेः केजरीवाल
दिल्ली में पिछले सात साल में 2 लाख 75 हजार लगाए गए CCTV कैमरेः केजरीवाल

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली सीसीटीवी लगाने के मामले में दुनिया का नंबर वन शहर बन गई है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की सुरक्षा में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने वाला दुनिया का दिल्ली नंबर वन शहर बन गया है। हमारी सरकार ने पिछले 7 साल में दिल्ली में 2.75 लाख कैमरे लगाए हैं और 1.40 लाख कैमरे और लगाने जा रहे हैं। जिसके बाद कुल 4.15 लाख कैमरे हो जाएंगे। सीसीटीवी के मामले में दिल्ली के बाद दुनिया का लंदन दूसरा शहर है। दिल्ली में प्रति मील 1826 और लंदन में 1138 कैमरे लगे हैं, जो दिल्ली की तुलना में बहुत कम हैं।

वहीं, भारत में दूसरे स्थान पर चेन्नई और तीसरे स्थान पर मुंबई है। दिल्ली में चेन्नई से तीन गुना और मुम्बई से 11 गुना अधिक कैमरे लगे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद से दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित महसूस करने लगी हैं और पुलिस को भी अपराध का खुलासा करने में मदद मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि इतने कैमरे लगने के बाद दिल्ली की सुरक्षा बढ़ेगी और लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद पिछले सात साल में पूरे दिल्ली में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। यह 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, आडब्ल्यूए, कॉलोनी, मोहल्ले, गलियों और स्कूलों समेत दिल्ली के कोने-कोने में लगाए गए हैं। आज की तारीख में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में हमारी दिल्ली पूरी दुनिया में नंबर वन है। किसी शहर में प्रति वर्ग किलोमीटर कितने सीसीटीवी कैमरे हैं, इसमें दिल्ली पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। एक संस्था ने 150 शहरों का एक सर्वे कराया था, जिसमें दिल्ली नंबर वन स्थान पर है। प्रति वर्ग मील में दिल्ली में 1826 सीसीटीवी कैमरे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर लंदन आता है। लंदन में प्रति वर्ग मील में 1138 कैमरे हैं। दिल्ली में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या से लंदन बहुत दूर है। इस तरह, कैमरे लगाने के मामले में लंदन, न्यूयार्क, सिंगापुर, पेरिस समेत अन्य शहरों से दिल्ली बहुत आगे है।  

chat bot
आपका साथी