Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए 24 घंटे का हवन जारी

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में 24 घंटे का हवन मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। यह हवन बुधवार सुबह 10 बजे तक चलेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:35 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए 24 घंटे का हवन जारी
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए 24 घंटे का हवन जारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अयोध्या में बुधवार को होने वाले रामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में खुशी का माहौल। बुधवार को राम जन्म भूमि पर मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन पर सबकी निगाहें हैं। इस बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश के तिमारपुर स्थित सरकारी आवास पर अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में 24 घंटे का हवन मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। यह हवन बुधवार सुबह 10 बजे तक चलेगा। इसमें दिल्ली की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को भी आहुति डालने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कड़ी में दिल्ली के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता हवन में भागीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद हंसराज हंस भी हवन में पहुंचे और अपना आहुति दी। 

NDMC के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि रामजन्म मंदिर के भूमि के पूजन तक यह हवन होगा यानी बुधवार सुबह तक यह हवन जारी रहेगा। अगर जरूरत पड़ी और भीड़ ज्यादा हुई तो समय आगे भी बढ़ाया जाएगा। इसमें मंदिर निर्माण का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही देश को कोरोना से जल्द मुक्ति मिले, इसकी कामना की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 500 साल की कोशिश के बाद यह पावन दिन आ रहा है। पूरा देश इस खुशी में शामिल है। हम तो अयोध्या नहीं जा रहा है, लेकिन अब तो पूरा भारत ही राममय हो गया है। 

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि की भूमिका में होगी। भूमिका पूजन का आयोजन तकरीबन 3 बजे तक चलने के आसार हैं। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए भाजपा ने सभी 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाए हैं, जिससे लोग लाइव इस आयोजन को देख सकें।

chat bot
आपका साथी