45 से अधिक उम्र वालों के लिए कोविशील्ड की 1,73,760 डोज मिली : आतिशी

दिल्ली सरकार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 173760 डोज मिली हैं। ऐसे में 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए दिल्ली को अब तक कोविशील्ड की 3102450 और कोवैक्सीन की 1391800 डोज मिल चुकी हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:37 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:37 PM (IST)
45 से अधिक उम्र वालों के लिए कोविशील्ड की 1,73,760 डोज मिली : आतिशी
आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली सरकार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 1,73,760 डोज मिली हैं। ऐसे में 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए दिल्ली को अब तक कोविशील्ड की 31,02,450 और कोवैक्सीन की 13,91,800 डोज मिल चुकी हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए कुल 44,94,250 वैक्सीन की डोज मिली चुकी हैं। आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।

दस लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की दोनों डोज

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर के लिए कोवैक्सीन का तीन दिन और कोविशील्ड का छह दिन का स्टाक बचा है। बृहस्पतिवार को ईद की वजह से वैक्सीनेशन नहीं हुआ। अभी तक दिल्ली में 43,72,747 डोज लग चुकी है, इनमें से 10.08 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

केंद्र से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग

ऐसे में केन्द्र सरकार से आग्रह है कि 18-44 वर्ग के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराएं और दिल्ली में वैक्सीन की आपूर्ति से जुड़ी दिक्कत को दूर करें। आतिशी ने कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली को कोवैक्सीन की अगली खेप जल्द मिल जाएगी।

18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन खत्म

18 से 44 वर्ष तक की उम्र वालों के लिए हमें 8,17,690 वैक्सीन मिली हैं। इसमें से कोवैक्सीन की 1.50 लाख डोज मिली हैं जबकि कोविशील्ड की 6,67,690 मिली हैं। दिल्ली में कोवैक्सीन की डोज लगभग खत्म हो चुकी हैं। कुछ केन्द्रों पर नाममात्र की संख्या में कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। उक्त श्रेणी के लिए कोवैक्सीन नहीं होने के कारण सारे कोवैक्सीन के केन्द्र बंद हो चुके हैं। वहीं कोविशील्ड की अब हमारे पास 8 दिन की डोज मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी