दिल्ली के मंगोलपुरी में गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे, चार की हालत नाजुक

मंगोलपुरी में शनिवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से महिलाओं समेत 13 लोग जख्मी हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को रोहिणी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चार की हालत नाजुक है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:47 PM (IST)
दिल्ली के मंगोलपुरी में गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे, चार की हालत नाजुक
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंगोलपुरी में शनिवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से महिलाओं व बच्चों समेत 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। मंगोलपुरी थाना पुलिस व दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले इलाके के ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। फिर वहां से उन लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनकी हालत ज्यादा खराब थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगोलपुरी निवासी गणेश के घर में सिलेंडर तब फटा जब शाम को उनकी पत्नी सावित्री गैस सिलेंडर बदल रही थी। इस दौरान गैस लीक होने लगी और अचानक से आग लग गई व सिलेंडर फट गया। इससे गणेश, सावित्री, बेटा सचिन बेटी महिमा समेत आसपास के घरों के 13 लोग झुलस गए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये लोग हैं अस्पताल में भर्ती

खबर लिखे जाने तक सावित्री, सचिन, गीता व राजकुमार को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहीं लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छतरपाली, संजू, संध्या, निर्मला, महिमा व मोनिष्क का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी