NRI के खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, HDFC बैंक के 3 कर्मियों समेत 12 लोग गिरफ्तार

एनआरआइ के साथ धोखाधड़ी में एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों पर अत्यधिक धनराशि वाले एनआरआई बैंक खाते से अनधिकृत निकासी के प्रयासों में शामिल होने का आरोप है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM (IST)
NRI के खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, HDFC बैंक के 3 कर्मियों समेत 12 लोग गिरफ्तार
NRI के खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, HDFC बैंक के 3 कर्मियों समेत 12 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो एनआरआइ के खातों से रकम निकालता था। इस काम में बैंक कर्मचारियों की भी मिलीभगत होती थी। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक,एनआरआइ के साथ धोखाधड़ी में एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों पर अत्यधिक धनराशि वाले एनआरआई बैंक खाते से अनधिकृत निकासी के प्रयासों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से बड़ी संख्या में पासबुक भी बरामद हुई हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारियों सहित 12 लोगों को अत्यधिक धनराशि वाले एनआरआई बैंक खाते से अनधिकृत निकासी के प्रयासों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन शातिर लोगों ने कई खातों से अनधिकृत आनलाइन लेन-देन का 66 बार प्रयास किया।

उधर, इस बारे में डीसीपी (साइबर सेल) के.पी.एस. मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से चेक बुक हासिल कर ली थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। इतना ही नहीं इन जालसाजों ने खाताधारक के यूएस स्थित फोन नंबर के समान मोबाइल फोन नंबर भी हासिल कर लिया था।

chat bot
आपका साथी