Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 11 हजार से ज्यादा नए मामले, 72 की मौत

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में कोरोना के 11491 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 72 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत वाली बात ये है कि 7665 मरीज स्वस्थ भी हुए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:26 AM (IST)
Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 11 हजार से ज्यादा नए मामले, 72 की मौत
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

नई दिल्ली, जेएनएन। राजधानी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से सोमवार को लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा 11,491 नए मामले आए। जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। इससे एक दिन पहले ही 10,774 नए मामले आए थे। इस वजह से पिछले दो दिनों में ही कोरोना से 22,265 लोग पीड़ित हो चुके हैं। इस वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हजार से अधिक हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर घटी है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 7665 मरीज ठीक हो चुके हैं लेकिन चिंताजनक यह है कि 72 मरीजों की मौत हो गई, जो 128 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पांच दिसंबर को 77 मौतें हुई थीं। एक दिन पहले कोरोना से 48 मरीजों की मौत हुई थी। इस कारण दो दिन में ही 120 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब तक कुल सात लाख 36 हजार 688 मामले आ चुके हैं। जिसमें छह लाख 87 हजार 238 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वजह से मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 93.70 फीसद से घटकर 93.28 फीसद हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 11,355 पहुंच गई है। इस वजह से मृत्यु 1.54 फीसद है। सक्रिय मरीजों की संख्या 34,341 से बढ़कर 38,095 हो गई है। इनमें से 6940 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 241 व कोविड हेल्थ सेंटर में 69 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 19,354 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

संक्रमण दर 142 में सबसे ज्यादा 12.44 फीसद

संक्रमण दर चार माह 22 दिन (142 दिन) के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 56 लाख 59 हजार 640 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 92,397 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 12.44 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। इससे पहले 21 नवंबर को दिल्ली में संक्रमण दर 12.90 फीसद थी।

कंटेनमेंट जोन छह हजार के पार

संक्रमण बढ़ने के कारण केंटनेमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से कंटेनमेंट जोन छह हजार से अधिक हो गए हैं। मौजूदा समय में 6175 कंटेनमेंट जोन हैं।

पिछले पांच दिन में इस तरह बढ़े हैं मामले

तारीख     मामले          मौत                 संक्रमण दर (फीसद में)

12 अप्रैल 11,491      72                     12.44

11 अप्रैल  10,774      48                      9.43

10 अप्रैल 7897          39                    10.21

9 अप्रैल    8521          39                    7.79

8 अप्रैल     7437        24                   8.10

7 अप्रैल  5506           20                    6.10

6 अप्रैल 5100           17                    4.93

कुल मामले-- 56,726 259

chat bot
आपका साथी