हरियाणा के बाद अब दिल्ली शर्मसारः अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची से स्टाफ ने किया दुष्कर्म

दिल्ली पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावा करें, लेकिन दिल्ली में महिला छोड़िये मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 02:56 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:35 PM (IST)
हरियाणा के बाद अब दिल्ली शर्मसारः अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची से स्टाफ ने किया दुष्कर्म
हरियाणा के बाद अब दिल्ली शर्मसारः अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची से स्टाफ ने किया दुष्कर्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावा करें, लेकिन दिल्ली में महिला छोड़िये मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। दिलवालों की दिल्ली में एक बार फिर देश को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में ईएसआइ अस्पताल में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोप है कि हाउस कीपिंग स्टाफ में से एक ने बच्ची से साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर केएन काटजू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच प्रक्रिया की कड़ी में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय बच्ची बीमारी के चलते ईएसआइ अस्पताल में भर्ती हुई थी। 

कुछ दिन पहले दिल्ली में एक मासूम के हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला) डाल दिया गया। इतना ही नहीं, चीखने पर बच्ची की पिटाई भी की गई थी।

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
खून से लथपथ हालत में बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो लोग जब पार्क में पहुंचे तो आरोपी मौके पर ही मिल गया। लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। मामला सीमापुरी इलाके का था। 

मंदिर में प्रसाद लेने जा रही थी मासूम
सीमापुरी इलाके में सात साल की मासूम मां के साथ रहती है। मां ई-रिक्शा चलाती है। मासूम सोमवार शाम करीब सात बजे पास स्थित मंदिर में प्रसाद लेने जा रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला सलमान (20) मिला। वह नशे में धुत था।

प्राइवेट पार्ट में डाला प्लास्टिक का पाइप
बच्ची उसे पहले से जानती थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मंदिर के पास स्थित सूनसान पार्क में ले गया। उसने बच्ची के दोनों हाथ बांध दिए और उसे हवस का शिकार बनाया। इस बीच विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई भी की। इतना ही नहीं दरिंदे ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक पाइप डाल दिया। इससे जब बच्ची जब चिल्लाई तो उसने उसकी फिर से पिटाई की और उसी हालत में उसे छोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी