Bird Flu in Delhi: दिल्ली के मुर्गों के 100 नमूने मिले नेगेटिव, केजरीवाल सरकार ने ली राहत की सांस

Bird Flu in Delhi हेल्पलाइन पर अभी तक 400 से अधिक काल आ चुकी हैं। इसमें लोगों ने कौए और कबूतर मरने की सूचना दी है। इसमें कौए से ज्यादा कबूतर के मृत मिलने की शिकायत मिली।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:06 AM (IST)
Bird Flu in Delhi: दिल्ली के मुर्गों के 100 नमूने मिले नेगेटिव, केजरीवाल सरकार ने ली राहत की सांस
कौए से ज्यादा कबूतर के मृत मिलने की शिकायत मिली।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राजधानी दिल्ली में फैले बर्ड फ्लू के दौरान दिल्ली मे सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार और मुर्गा कारोबारियों को बुधवार को कुछ राहत मिली है। दरअसल, जालंधर (पंजाब) भेजे गए गाजीपुर मंडी के मुर्गों के (पाल्ट्री बर्ड) के 100 नमूने नेगेटिव मिले हैं। ये नमूने 35 मुर्गोँं से लिए गए थे। दिल्ली सरकार का पशुपालन विभाग जांच के लिए विभिन्न पक्षियों के अभी तक 158 नमूने भेज चुका है। इसमें 18 नमूने मंगलवार को भेजे गए थे। कुल 108 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है।

 दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली बैठक

बर्ड फ्लू पर आम आदमी पार्टी सरकार गंभीरता से नजर गड़ाए हुए है। सावधानी के मद्देनजर दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यगोपाल ने बर्ड फ्लू को लेकर बुधवार को बैठक ली। बैठक में पशुपालन विभाग, तीनों नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग पर सभी डीएम शामिल हुए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उन सभी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है, जो मुख्य सचिव ने मंगलवार की बैठक में दिए थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिल्ली की सीमाओं पर विशेष रूप से सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। हेल्पलाइन पर शिकायतें जारी बुधवार को सरकार की हेल्पलाइन पर 150 से ज्यादा कॉल आईं। हेल्पलाइन पर अभी तक 400 से अधिक काल आ चुकी हैं। इसमें लोगों ने कौए और कबूतर मरने की सूचना दी है। इसमें कौए से ज्यादा कबूतर के मृत मिलने की शिकायत मिली।

वहीं, बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बगुला मरा मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां के रोहिणी में एक बगुला भी मृत मिला। पशुपालन विभाग ने इसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। सरकार ने जलशाय वाले पार्कों में पक्षियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी