राजधानी में 100 बेड का अस्पताल 11 साल से अस्पताल तैयार, नहीं हो रहा इस्तेमाल : कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस ने कोरोना महामारी के बीच भी आम आदमी पार्टी सरकार पर दलगत राजनीति करने का आरोप लगाया है। एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी दलों से से एकजुट होकर कोरोना से लड़ने की बात कहते हैं सरकार के लोग हर निर्णय में राजनीतिक फायदा नुकसान देख रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:52 PM (IST)
राजधानी में 100 बेड का अस्पताल 11 साल से अस्पताल तैयार, नहीं हो रहा इस्तेमाल : कांग्रेस
कालकाजी में एक सौ बेड के अस्पताल की अनदेखी भी इसी का परिणाम है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने कोरोना महामारी के बीच भी आम आदमी पार्टी सरकार पर दलगत राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी दलों से से एकजुट होकर कोरोना से लड़ने की बात कहते हैं जबकि दूसरी ओर सरकार के ही लोग हर निर्णय में राजनीतिक फायदा नुकसान देख रहे हैं। कालकाजी में एक सौ बेड के अस्पताल की अनदेखी भी इसी का परिणाम है।

दिल्ली विधानसभा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बुधवार को टवीट करके इस स्थिति पर गहरा दुख जताया। उन्होंले लिखा कि, विधायक रहते हुए कालकाजी में एक सौ बेड के पूर्णिमा सेठी अस्पताल की आधाशिला मैंने स्वयं रखी थी। पिछले ग्यारह सालों से यह अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन कोरोना की इस भयावह आपदा में भी इसका इस्तेमाल न किया जा रहा, जोकि बहुत ही दुखद है। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं लोगों का तकलीफ में तड़पते हुए नहीं देख सकता। इस क्षेत्र की मैंने इतने साल सेवा की है, कर रहा हूं और करता रहूंगा।

चोपड़ा ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका से अनुरोध किया है कि इस अस्पताल का कोविड आइसोलेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाए। इससे महामारी के इस दौर में बहुतों की जान बचाई जा सकेगी। साथ ही उन्होंने यह प्रस्ताव भी रखा है कि अगर वे लोग इस अस्पताल को चला पाने में असमर्थ हों तो उन्हें अनुमति दी जाए। जनता के कल्याण की खातिर वह स्वयं संकट के इस दौर में इसके संचालन की व्यवस्था करेंगे।

chat bot
आपका साथी