दिल्‍ली पुलिस ने जामताड़ा के बदमाशों को सिखाया सबक, 10 लाख के ऑनलाइन फ्राड में झारखंड से गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस के साइबर सेल व बिंदापुर थाना पुलिस की टीम ने झारखंड के जामताड़ा व धनबाद से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन नौ डेबिट कार्ड 23 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:24 PM (IST)
दिल्‍ली पुलिस ने जामताड़ा के बदमाशों को सिखाया सबक, 10 लाख के ऑनलाइन फ्राड में झारखंड से गिरफ्तार
आरोपित झारखंड के धनबाद व जामताड़ा के रहने वाले।

नई दिल्ली, गौतम मिश्रा। द्वारका जिला पुलिस के साइबर सेल व बिंदापुर थाना पुलिस की टीम ने झारखंड के जामताड़ा व धनबाद से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, नौ डेबिट कार्ड, 23 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान इकबाल, फेनुल व शहाबुद्दीन के रूप में हुई है।

साइबर अपराध के लगातार बढ़ रहे मामले

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि साइबर अपराध के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए द्वारका जिला पुलिस इनकी रोकथाम की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में इंस्पेक्टर महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर अरविंद, महेंद्र व किशोर की टीम ने छानबीन के दौरान प्राप्त जानकारियों के आधार पर झारखंड में दबिश दी। आरोपितों ने एक महिला के खाते से 10 लाख उड़ा लिए थे।

10 लाख रुपये के ऑनलाइन फ्राड के मामले में बिंदापुर थाने  में दर्ज हुई थी शिकायत

इस बावत पीड़ित महिला ने 25 दिसंबर को बिंदापुर थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि वे अपना पर्स खो चुकी हैं। पर्स में डेबिट कार्ड व अन्य कागजात थे। इस बात की जानकारी तत्काल उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा विभाग को देने का फैसला किया। उन्होंने सर्च इंजन पर इसके लिए नंबर की तलाश की। सर्च के आधार पर मिले फोन नंबर से संपर्क करने पर उन्होंने आश्वासन मिला कि उनका कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा। लेकिन, इसके करीब एक घंटा बाद ही उन्होंने संदेश आया कि उनका बार्ड ब्लाक कर दिया गया है। लेकिन इसके करीब एक घंटा बाद उन्हें संदेश मिला कि उन्होंने जो 10 लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट कराया था, वह रकम निकाल ली गई है।

छानबीन में पता चला कि आरोपित झारखंड के रहने वाले

शिकायत के आधार पर पुलिस ने काल डिटेल, बैंक खाते की जांच व तकनीकी छानबीन से मिली जानकारियों के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाया। तफ्तीश के दौरान मिली जानकारियों से पता चला कि आरोपित धनबाद, आसनसोल, जामताड़ा व अन्य अन्य इलाकों से जुड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा। इस बीच 19 जनवरी को पुलिस को तीनों आरोपितों के बारे में पता चला कि ये जामताड़ा व धनबाद इलाके में हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। इकबाल धनबाद जिले के फकीरडेह गांव का, फेनुल धनबाद के भंडारीडेह गांव का व शहाबुद्दीन जामताड़ा के काबरी गांव का रहने वाला है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी