साजिशपूर्ण प्रदर्शनों का हिस्सा न बनें देश के मुस्लिम: गोयल

जागरण संवाददाता नई दिल्ली फ्रांस की आंतकवादी घटनाओं को लेकर देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनों का कोहराम करने के विरोध में यूनाइटेड हिदू फ्रंट ने जंतर - मंतर पर सांकेतिक प्रदर्शन का आयोजन किया। फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने फ्रांस अथवा विश्व के किसी कोने पर किसी मुसलमान के साथ होने वाली किसी प्रकार की घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप हिदुस्तान में प्रदर्शन किए जाने की आलोचना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM (IST)
साजिशपूर्ण प्रदर्शनों का हिस्सा 
न बनें देश के मुस्लिम: गोयल
साजिशपूर्ण प्रदर्शनों का हिस्सा न बनें देश के मुस्लिम: गोयल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: फ्रांस में आंतकवादी हमले पर वहां के राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया के खिलाफ हो रहे साजिशपूर्ण प्रदर्शनों के विरोध में यूनाइटेड हिदू फ्रंट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि फ्रांस में इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ वहां की सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई के खिलाफ भारत में मुसलमानों का प्रदर्शन करना एक तरह से कट्टरपंथ का समर्थन करना है। भारत के मुसलमानों को इस तरह की आतंकी और कट््रटरपंथी गतिविधियों के समर्थन में या इनके खिलाफ की गई कार्रवाई के खिलाफ प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोग एक साजिश के तहत ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें जाने-अनजाने मुसलमान हिस्सा बन रहे हैं। इस तरह के प्रदर्शन इस्लामिक आंतकवाद की सच्चाई को छिपाने की साजिश का हिस्सा हैं, साथ ही मुस्लिम एकजुटता का दिखावा कर देश के बहुसंख्यक हिदुओं और अन्य संप्रदायों में डर का माहौल पैदा करना इन प्रदर्शनों का उद्देश्य है। जबकि तथ्य यह है कि फ्रांस की घटना से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम फ्रांस सरकार द्वारा आंतकवाद के समक्ष घुटने नहीं टेकने की सराहना करते हैं। पूरी दुनिया अब इस आतंकवाद को समझ गई है। इसके साथ ही उन्होंने देश के मुसलमानों से ऐसे प्रदर्शनों के आयोजकों के बहकावे में नहीं आने और अच्छे भारतीय नागरिक बनने की अपील की।

chat bot
आपका साथी