होटल के कमरे में प्रेमी ने कर दी महिला मित्र की हत्या

अलीपुर इलाके में प्रेमी ने होटल के कमरे में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान महिला मित्र की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया और कुछ घंटों के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान अलीपुर निवासी विक्की मान (21) के रूप में हुई है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान महिला ने शादी करने का दबाव बनाया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और आरोपित ने महिला पर वार कर दिया। महिला लहुलुहान हो गई और आरोपित मौके से भाग गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:10 AM (IST)
होटल के कमरे में प्रेमी ने कर दी महिला मित्र की हत्या
होटल के कमरे में प्रेमी ने कर दी महिला मित्र की हत्या

आरोपित के जन्मदिन पर महिला ने दी थी पार्टी, दोनों ने पी थी शराब

महिला के शादी के लिए दबाव डालने पर दोनों के बीच हुआ था विवाद जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : अलीपुर इलाके में प्रेमी ने होटल के कमरे में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान महिला मित्र की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया और कुछ घंटों के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान अलीपुर निवासी विक्की मान (21) के रूप में हुई है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान महिला ने शादी करने का दबाव बनाया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और आरोपित ने महिला पर वार कर दिया। महिला लहुलुहान हो गई और आरोपित मौके से भाग गया।

मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओयो होटल के एक कमरे में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खेड़ा कलां गांव निवासी के रूप में हुई। वह शादीशुदा दो बच्चों की मां थी। उसके पति नरेला इलाके में फैक्ट्री में काम करते हैं।

जांच के दौरान पता चला कि होटल का कमरा महिला ने सोमवार रात अपने नाम से बुक कराया था। सुबह जब होटल का कर्मचारी नाश्ता देने गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो उसे महिला को खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा पाया। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

मामले की जांच के लिए एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर दर्शन लाल, एसआइ संदीप नंदल की टीम बनाई गइ। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो आरोपित देर रात कमरे से अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसे दोपहर में दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि विक्की का सोमवार को जन्मदिन था और महिला ने पार्टी दी थी। महिला और विक्की दोनों कमरे में अकेले शराब पी रहे थे। रात करीब 11 बजे महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो विक्की ने महिला के चेहरे पर वार किया, फिर उसका गला दबा दिया। उसके मुंह से खून निकलने पर वह भाग गया। दोनों दो साल पूर्व फेसबुक के जरिये मिले थे। महिला स्वजनों को किसी सहेली से मिलने की बात कह कर घर से निकली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी