दिल्ली में लगेंगे औषधीय पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने की शुरुआत

राज्य ब्यूरो नई दिल्ली दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण विभाग समूची दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:10 AM (IST)
दिल्ली में लगेंगे औषधीय पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने की शुरुआत
दिल्ली में लगेंगे औषधीय पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने की शुरुआत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण विभाग समूची दिल्ली में औषधीय पौधे लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि कढ़ी पत्ता, नीम, आंवला, सहजन, बेल पत्ता, नीबू, तुलसी, एलोवेरा और गिलोय समेत 13 जड़ी-बूटियों के पेड़-पौधे हैं, जो शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाते हैं। कोरोना से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाएं। सरकार की ओर से दिल्ली वासियों को अपने घर पर पौधरोपण करने के लिए यह पौधे निशुल्क दिए जाएंगे।

लॉकडाउन में पर्यावरण में हुआ सुधार

गोपाल राय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के पर्यावरण में काफी सुधार देखा गया। वायु और जल प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ। हमने विभाग को निर्देश दिया है कि कोरोना से पहले, लॉकडाउन के दौरान और अब जब लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है, तब पर्यावरण में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं। इसके क्या-क्या स्त्रोत हैं, इसका विस्तृत अध्ययन किया जाए। इसी के आधार पर हम आगे काम करेंगे। इम्युन सिस्टम को बढ़ाने की जरूरत

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव और लोगों को इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र (इम्युन सिस्टम) को बढ़ाने की जरूरत है। आप अपने शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाइए। कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग करें, शारीरिक दूरी बना कर रखें। प्राकृतिक रूप से मौजूद पौधे और जड़ी-बूटियां, प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाने में सहयोग कर सकती हैं। दिल्ली सरकार की 14 नर्सरियों में पौधे उपलब्ध

राय ने कहा कि दिल्ली में सरकार की 14 नर्सरियां हैं, उन सभी में यह 13 पौधे उपलब्ध हैं। हम उन सभी नर्सरियों का पता जारी कर रहे हैं। साथ ही नर्सरी के इंचार्ज का मोबाइल नंबर भी जारी कर रहे हैं। दिल्ली का कोई भी नागरिक नजदीकी पौधशाला के नंबर पर फोन करके पौधे मंगा सकता है। सरकार की तरफ से उसे यह पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। यदि उनके पास जगह है, तो वे यह पौधे लगा सकते हैं। इसके अलावा पौधरोपण के लिए गमला भी हम उपलब्ध कराएंगे।

chat bot
आपका साथी