हर माह 35 हजार एलईडी बल्ब लगवाए कंपनी : बिपिन बिहारी

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी ¨सह ने विद्युत विभाग के प्रमुख अधिकारियों और एलईडी बल्ब लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की। बैठक में एलईडी लाइट लगाने की प्रगति रिपोर्ट को देख महापौर हैरत में पड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 10:31 PM (IST)
हर माह 35 हजार एलईडी बल्ब लगवाए कंपनी : बिपिन बिहारी
हर माह 35 हजार एलईडी बल्ब लगवाए कंपनी : बिपिन बिहारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी ¨सह ने विद्युत विभाग के प्रमुख अधिकारियों और एलईडी बल्ब लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की। बैठक में एलईडी लाइट लगाने की प्रगति रिपोर्ट को देख महापौर हैरत में पड़ गए। जहां नौ महीने में पूर्वी निगम क्षेत्र में एक लाख एलईडी लाइटें लग जानी थीं वहां छह माह में सिर्फ पांच हजार लाइटें ही लगी हैं। उन्होंने कंपनी और निगम अधिकारियों से बचे हुए तीन माह में 95 हजार लाइटें लगाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर माह से 35 हजार लाइटें लगाई जाए। ऐसा नहीं करने पर कंपनी के टेंडर को निरस्त कर दिया जाए। महापौर की सख्ती के बाद कंपनी व निगम अधिकारियों ने तय सीमा में सभी लाइटें लगवाने का वादा किया है।

पूर्वी निगम ने स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों में तब्दील करने का कार्य ई-स्मार्ट नामक कंपनी को दिया हुआ है, लेकिन कंपनी काफी धीमी गति से कार्य कर रही है। इस कारण छह माह में मात्र पांच हजार लाइटें ही लगी हैं।

chat bot
आपका साथी