आदेश गुप्ता महापौर व राजेश लावड़िया उप महापौर निर्वाचित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 08:11 PM (IST)
आदेश गुप्ता महापौर व राजेश लावड़िया उप महापौर निर्वाचित
आदेश गुप्ता महापौर व राजेश लावड़िया उप महापौर निर्वाचित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद आदेश गुप्ता महापौर व राजेश लावड़िया उपमहापौर चुने गए। दरअसल, 104 सीटों वाली उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सभा में भाजपा के पास 64 सीटों के साथ बहुमत है। इस वजह से भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था।

महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि वे निगम को स्वावलंबी बनाने पर काम करेंगे। साथ ही स्वच्छता का अभियान जन-जन तक पहुंचाने और लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए कार्य किया जाएगा। निगम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता में अच्छी रैकिंग दिलाने के लिए कार्य करेंगे। गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।

अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ किया जाएगा कार्य

आदेश गुप्ता ने कहा कि वे निगम प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल से कार्य करेंगे, क्योंकि निगम में चपरासी से लेकर अधिकारी की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए हर अधिकारी कर्मचारी के साथ सुख-दुख के साथी बनेंगे और एक परिवार की तरह निगम को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर होगा कार्य

आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य करेंगे। भ्रष्टाचार को लेकर आने वाली हर शिकायत पर गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाएगा। समयबद्ध तरीके से भ्रष्टाचार की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। बता दें कि निगम में हर वर्ष महापौर व उपमहापौर पद के लिए चुनाव होता है। पांच वर्ष के कार्यकाल वाले इस निगम का यह दूसरा वर्ष था। हर वर्ष चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल में सदन की पहली बैठक में पूरी कराई जाती है।

chat bot
आपका साथी