सीबीएसई के छात्र अब नहीं पढ़ सकेंगे मन्नू भंडारी, विष्णु खरे की कहानी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में कई महत्वपूर्ण विषयों के पाठ्यक्रम घटाया है। घटाए गए पाठ्यक्रम की वजह से अब नौवीं से 12वीं तक के छात्र हिदी विषय में मन्नू भंडारी विष्णु खरे हजारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में कई महत्वपूर्ण विषयों के पाठ्यक्रम घटाया है। घटाए गए पाठ्यक्रम की वजह से अब नौवीं से 12वीं तक के छात्र हिदी विषय में मन्नू भंडारी विष्णु खरे हजारी प्रसाद द्विवेदी सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हरिवंशराय बच्चन समेत कई लेखकों की कविताएं और

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:56 PM (IST)
सीबीएसई के छात्र अब नहीं पढ़ सकेंगे मन्नू भंडारी, विष्णु खरे की कहानी
सीबीएसई के छात्र अब नहीं पढ़ सकेंगे मन्नू भंडारी, विष्णु खरे की कहानी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में कई महत्वपूर्ण विषयों का पाठ्यक्रम घटाया है। घटाए गए पाठ्यक्रम की वजह से अब नौवीं से 12वीं तक के छात्र हिदी विषय में मन्नू भंडारी, विष्णु खरे, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिवंशराय बच्चन समेत कई लेखकों की कविताएं और कहानियां पढ़ने से वंचित रह जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते संसोधित किए गए पाठ्यक्रम के बाद अब कक्षा नौवीं की हिदी कोर्स से श्यामाचरण दूबे, चपला देवी, महादेवी वर्मा, हजारी प्रसाद द्विवेदी की कहानियां और कबीर, सुमित्रानंदन पंच, केदारनाथ अग्रवाल की कविताएं पाठ्यक्रम से हटा दी गई हैं। कक्षा 10वीं की हिदी की पुस्तिका क्षितिज भाग-2 के गद्य खंड में मन्नू भंडारी की एक कहानी यह भी और महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्त्री-शिक्षा के विरोधी कहानी के साथ ही यतींद्र मिश्र की नौबतखाने में इबादत और भदंत आनंद कौसल्यायन की संस्कृति को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।

वहीं, काव्य खंड में जयशंकर प्रसाद की आत्मकथ्य, नागार्जुन की यह दंतुरित मुस्कान, गिरिजाकुमार माथुर की छाया मत छुना समेत अन्य कविताओं को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। कक्षा 11वीं में हिदी कोर के गद्य खंड से त्रिलोचन, अवतार सिंह और अक्क महादेवी की कहानियां हटा दी गई हैं। वहीं, काव्य खंड से मन्नू भंडारी की रजनी, सत्यजित राय की अपू के ढाई साल समेत अन्य कविताएं पाठ्यक्रम से हटाई गई हैं। कक्षा 12वीं में हिदी कोर से हरिवंशराय बच्चन, उमाशंकर जोशी की कविताएं व गद्य खंड में विष्णु खरे और हजारी प्रसाद द्विवेदी की कहानियां हटाईं हैं।

इसके साथ ही कक्षा 10वीं के गणित पाठ्यक्रम से अलजेब्रा, नंबर सिस्टम, जियोमेट्री, ट्रिग्नोमेट्री और कक्षा 12वीं के गणित पाठ्यक्रम से अलजेब्रा, कैलकुलस, लिनियर प्रोग्रामिग समेत कुछ पाठ घटाए हैं। बोर्ड ने हिदी और गणित समेत अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर व अन्य विषयों के पाठ्यक्रम संसोधित किए हैं। कई विषयों के प्रेक्टिकल (प्रयोगात्मक) पाठों को भी घटाया है। कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम से हटाए गए पाठ विषय हटाए गए पाठ

1- अंग्रेजी कोर (फ्लेमिगो) पोएट एंड पैनकेक्स, द इंटरव्यू, गोइंग प्लेसेस, अ रोडसाइड

2- अंग्रेजी कोर (विस्टास) द टाइगर किग, जर्नी टू द एंड ऑफ द अर्थ, मेमोरीस ऑफ चाइल्डहूड

3-(अ)- अंग्रेजी इलेक्टिव (लघु कथा) टूमॉरो, वन सेंटीमीटर

(ब)- काव्य ब्लड

(स) नॉन फिक्शन साइंस फिक्शन, आ‌र्ग्यूमेंटेटिव इंडियन

(द)- ड्रामा ब्रोकन इमेजेस

4- हिदी कोर (काव्यखंड) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला- बादल राग, हरिवंश राय बच्चन - आत्म परिचय, आलोकधन्वा - पतंग, कुंवर नारायण- बात सीधी थी पर, उमाशंकर जोशी- छोटी मेरा खत और बगुल के पंख

5- हिदी कोर (गद्य खंड) विष्णु खरे- चार्ली चैप्लिन यानी हम सब, हजारी प्रसाद द्विवेदी- शिरीष के फूल

6 - फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) इलेक्ट्रिक चार्जेस एंड फील्ड्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मूविग चार्जेस एंड मैग्नटिज्म, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, सेमिकंडक्टर इलेक्ट्रौनिक्स

7- केमेस्ट्री (रसायन विज्ञान) सॉलिड स्टेट, केमिकल कॉयनेटिक्स, पी, डी व एफ ब्लाक एलिमेंट्स, सर्फेस केमेस्ट्री, एल्डीहाइड्स, बॉयोमॉलिक्यूल्स, पॉलीमर्स

chat bot
आपका साथी