मुर्गा मंडी में ठंडा रहा कारोबार, कम पहुंचे खरीदार

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली पांच दिन बंद रहने के बाद गाजीपुर मुर्गा मंडी शुक्रवार को खुल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:44 PM (IST)
मुर्गा मंडी में ठंडा रहा कारोबार, कम पहुंचे खरीदार
मुर्गा मंडी में ठंडा रहा कारोबार, कम पहुंचे खरीदार

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पांच दिन बंद रहने के बाद गाजीपुर मुर्गा मंडी शुक्रवार को खुल गई। 55 ट्रकों में करीब 1.10 हजार मुर्गे मंडी पहुंचे। इस कारोबार पर बर्ड फ्लू का गहरा असर देखने को मिला। खरीदार कम होने की वजह से मुर्गा 75 से 80 रुपये किलो बिका। जोकि, फ्लू की दस्तक से पहले 110 से 115 रुपये किलो बिका करता था। मुर्गा व्यवसायियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहेगी। मुर्गा व्यवसाय को तेजी पकड़ने में समय लगेगा। आर्डर से कम आए मुर्गे

दिल्ली सरकार से मुर्गा मंडी खोलने के आदेश के बाद व्यवसायियों ने 90 ट्रक मुर्गो का आर्डर दिया था। हरियाणा के विभिन्न जिलों के मुर्गा फर्मो को ऑर्डर देकर मुर्गे मंगवाए गए थे। लेकिन वहां मुर्गो की उपलब्धता कम होने के कारण कम माल मंडी पहुंचा है। किया स्वास्थ्य परीक्षण

पशु पालन विभाग की टीम ने मंडी में पहुंचकर कुछ मुर्गो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। उधर, मुर्गा व्यवसायी भी सतर्कता बरत रहे हैं। गौरतलब है कि इस मंडी को गत शनिवार को बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दस दिन के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही 100 मुर्गो के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दिल्ली सरकार ने निर्धारित वक्त से पहले मंडी खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

-------------

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए मंडी में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सभी व्यवसायियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुर्गा फार्म से मुर्गे मंगवाते वक्त उनका स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

- मुहम्मद सलीम, महासचिव, गाजीपुर होलसेल पोल्ट्री मार्केट कमीशन एजेट

chat bot
आपका साथी