एएसआइ मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी को कोरोना, दूसरा फ्लोर सील

तिलक मार्ग स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के मुख्यालय का दूसरा फ्लोर दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। सील किए जाने का कारण मुख्यालय की एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आ जाना है। उन्होंने एएसआइ मुख्यालय को जानकारी दी है कि रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव आया है। अधिकारी दूसरे फ्लोर पर बैठती हैं। एएसआइ मुख्यालय में किसी के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:47 PM (IST)
एएसआइ मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी को कोरोना, दूसरा फ्लोर सील
एएसआइ मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी को कोरोना, दूसरा फ्लोर सील

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : तिलक मार्ग स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के मुख्यालय में कार्यरत एक महिला अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरा फ्लोर दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। अधिकारी ने एएसआइ मुख्यालय को जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दूसरे फ्लोर पर बैठती हैं।

एएसआइ मुख्यालय में किसी के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है। अधिकारी के साथ काम करने वाले अन्य स्टाफ को अपनी जांच कराने के लिए कहा गया है, जिससे इसके फैलाव के बारे में पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी