प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अमन विहार में 50 वर्ग मीटर के प्लॉट का फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे लाख्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:59 PM (IST)
प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

अमन विहार में 50 वर्ग मीटर के प्लॉट का फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे लाखों रुपये में बेचकर ठगी करने वाली महिला को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने खुद को प्लॉट का मालिक बताकर पीड़ित को प्लॉट बेचा था। साजिश में शामिल दो प्रॉपर्टी डीलरों को अमन विहार थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला आठ साल से फरार थी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रख दिया था।

डीसीपी ज्वॉय टिर्की के मुताबिक 33 वर्षीय महिला का नाम सिम्मी है। वह विकासपुरी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ठगी के आरोप में भगोड़ा घोषित महिला सिम्मी अपने घर आई हुई है। पुलिस टीम ने उसके विकासपुरी, उत्तम नगर स्थित घर पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सिम्मी ने बताया कि 2009 में उसने सचिन व अजमल अंसार नाम के युवकों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा करना शुरू किया। कुछ समय बाद तीनों ने इंद्र इंक्लेव में एक खाली पड़े 50 वर्ग मीटर खाली प्लॉट का फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेचने की साजिश रची। सिम्मी ने खुद को प्लॉट का मालिक बताकर सुरेश कुमार को प्लॉट बेचने का ऑफर दिया। अच्छी जगह पर प्लॉट होने के कारण सुरेश उसे खरीदने के लिए तैयार हो गए। लाखों रुपये में डील तय होने पर उन्होंने प्लॉट खरीद लिया। बाद में उन्हें पता चला कि प्लॉट सिम्मी के नाम पर नहीं है। पैसे वापस मांगने पर तीनों मोबाइल बंद कर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर सुरेश कुमार ने अमन विहार थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। छानबीन के बाद अमन विहार पुलिस ने सचिन व अजमल अंसार को दबोच लिया। दोनों के गिरफ्तार हो जाने पर सिम्मी अपना घर छोड़कर फरार हो गई। 20 सितंबर को क्राइम ब्रांच को उसके घर आने की सूचना मिलने पर दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी