नाइजीरियाई युवक की चाकू गोद कर हत्या, पत्नी फरार

निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक नाइजीरियाई युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक को चाकू से गोदा गया है। मृतक की पहचान इमेनुवल के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:21 PM (IST)
नाइजीरियाई युवक की चाकू गोद कर हत्या, पत्नी फरार
नाइजीरियाई युवक की चाकू गोद कर हत्या, पत्नी फरार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक नाइजीरियाई युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक को चाकू से गोदा गया है। मृतक की पहचान इमेनुवल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटना के बाद से इमेनुवल की पत्नी एबिगेल फरार है। उसने अपना मोबाइल भी स्विच आफ कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के इस मामले में कहीं न कहीं एबिगेल का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी कोण को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

बाहरी जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त सुधांशु धामा ने बताया कि इमेनुवल आर ब्लॉक मोहन गार्डन में रहते थे। सोमवार सुबह पुलिस को डीडीयू अस्पताल से इमेनुवल की हत्या की जानकारी मिली। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इमेनुवल व एबिगेल की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन इसी वर्ष अगस्त महीने से दोनों अलग- अलग रहने लगे। पुलिस के अनुसार डीडीयू अस्पताल से पता चला कि इमेनुवल को उसकी पत्नी अस्पताल लेकर आई थी, जहां चिकित्सकों ने इमेनुवल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो एबिगेल मौके से गायब मिली। ऐसे में पुलिस एबिगेल की इस मामले में भूमिका खंगाल रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि इनके बीच हुए अलगाव की वजह क्या थी। पुलिस के अनुसार आरोपित की तलाश की जा रही है। इनके संपर्क में आए लोग से पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है।

chat bot
आपका साथी