संयुक्त पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त ने उपद्रवियों का किया डटकर मुकाबला

द्धद्घड्डश्रद्बद्गश्रद्गश्रश्च[[- गौतम कुमार मिश्रा पश्चिमी दिल्ली पश्चिमी परिक्षेत्र की संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह व द्वारक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:03 PM (IST)
संयुक्त पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त ने उपद्रवियों का किया डटकर मुकाबला
संयुक्त पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त ने उपद्रवियों का किया डटकर मुकाबला

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली : पश्चिमी परिक्षेत्र की संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह व द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा की सूझबूझ इलाके में पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय है। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुड़दंगी जब किसी की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे, तब इन दोनों पुलिस अधिकारियों ने हिम्मत का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेने की पुरजोर कोशिश की।

नांगलोई में जब ट्रैक्टर सवार उपद्रवी तय मार्ग को छोड़कर पीरागढ़ी की ओर जाने की जिद पर अड़े थे, तब यहां शालिनी सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। वे ट्रैक्टर के आगे में जाकर खड़ी हो गई और उपद्रवियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि वे तय मार्ग पर ही जाएं, लेकिन बार बार कहे जाने के बाद भी उपद्रवियों पर इन बातों का असर नहीं होता देख संयुक्त आयुक्त ने बाहरी रिग रोड जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मियों को जमीन पर बिठा दिया और खुद वहां खड़ी हो गई। करीब आधे घंटे तक वे एक ही जगह डटी रहीं। उनके सामने किसानों की एक नहीं चली, लेकिन इस बीच किसी कारणवश वे जैसे ही नजफगढ़ नांगलोई रोड की ओर निकली, उपद्रवियों ने हुड़दंग शुरू किया और स्थिति बेकाबू होती चली गई। बुधवार को नांगलोई इलाके में शालिनी सिंह के हिम्मत की लोग खूब तारीफ कर रहे थे।

इधर नांगलोई से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तम नगर थाने के ठीक सामने उपद्रवी जब मनमानी कर रहे थे, तब द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा स्वयं पहुंच गए। वे यहां तब तक डटे रहे जब तक उपद्रवी ने यहां से ट्रैक्टरों को वापस नहीं मोड़ा। उपद्रवी ने यहां अशांति फैलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे अपनी जगह पर डटे रहे। जब उपद्रवियों ने देखा कि यहां उनकी एक नहीं चल रही है तो वे खुद पुलिस अधिकारियों से मिन्नत करने आगे बढ़ते हुए आए कि उन्हें नजफगढ़ की ओर वापस सुरक्षित जाने के लिए दिया जाए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इस शर्त पर इसकी इजाजत दी कि वे बार्डर की ओर वापस लौटने के दौरान कहीं कोई उपद्रव नहीं करेंगे। उत्तम नगर इलाके में पुलिस उपायुक्त की सूझबूझ की लोग जमकर तारीफ कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी