दिल्ली में डाला जा रहा हरियाणा और उत्तर प्रदेश का कूड़ा : आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों पर अब पैसे लेकर दिल्ली की लैंडफिल साइटों पर हरियाणा और उत्तरप्रदेश से कूड़ा लाकर डलवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की नाकामियों और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सुबूत दिल्ली के गाजीपुर भलस्वा और ओखला में बनाए गए कूड़े के तीन पहाड़ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:52 PM (IST)
दिल्ली में डाला जा रहा हरियाणा और उत्तर प्रदेश का कूड़ा : आप
दिल्ली में डाला जा रहा हरियाणा और उत्तर प्रदेश का कूड़ा : आप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों पर पैसे लेकर दिल्ली की लैंडफिल साइटों पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कूड़ा लाकर डलवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की नाकामियों और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सुबूत गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में बने कूड़े के तीन पहाड़ हैं।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का हिस्सा गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 10 मकान ध्वस्त हो गए, इसके लिए भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम जिम्मेदार है।

पाठक ने कहा कि आप डोर टू डोर जाकर दिल्ली के लोगों को अवगत कराएगी कि लैंडफिल साइट की ऊंचाई को लेकर भाजपा ने किस तरह से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कूड़े रूपी ताजमहल में आए दिन कुछ न कुछ हादसे होते रहते हैं। सितंबर 2017 में गाजीपुर में भी कूड़े का पहाड़ खिसक जाने की वजह से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 2020 को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक बयान में कहा था कि इन कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण करने के लिए हमने बहुत बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई हैं और दो साल के भीतर पूरा का पूरा पहाड़ खत्म हो जाएगा। लेकिन, पहाड़ खत्म होने के बजाय बढ़ गए हैं। भाजपा लगातार इन कूड़े के पहाड़ों को लेकर झूठ पर झूठ बोले जा रही है।

chat bot
आपका साथी