किसी संत का दर्शन कर मनाएं गुरु पूर्णिमा : राजेश्वरानंद

जागरण संवाददाता प‌रू्वी दिल्ली धर्म व आध्यात्मिक साधना के मार्ग का पर्व गुरु पूर्णिमा शाहदरा के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:59 PM (IST)
किसी संत का दर्शन कर मनाएं गुरु पूर्णिमा : राजेश्वरानंद
किसी संत का दर्शन कर मनाएं गुरु पूर्णिमा : राजेश्वरानंद

जागरण संवाददाता, प‌रू्वी दिल्ली: धर्म व आध्यात्मिक साधना के मार्ग का पर्व गुरु पूर्णिमा शाहदरा के गोरख पार्क स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। मंदिर के संचालक स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि कोरोना संकट के चलते ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री श्री 108 राजमाता जी महाराज के निमित्त कृतज्ञता प्रकट करने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा की जाएगी। इस दौरान मंदिर में सुबह 9 बजे से श्री राजमाता जी महाराज के श्री विग्रह व व्यासगद्दी की पूजा आरती की जाएगी। वहीं दरबार में आने वाले शिष्यों को भण्डारे की जगह पैक किया हुआ प्रसाद वितरण किया जायेगा। साथ ही फूलमाला, कलावा आदि लाने के लिए मनाही की गई है। वहीं राजेश्वरानंद महाराज ने विभिन्न प्रांतों से आने वाले अपने शिष्यों से कहा है कि कोरोना संकट के चलते अपने घर परिवार अथवा अपने नजदीक किसी भी संत महात्मा के दर्शन व पूजा अर्चना करके गुरु पूर्णिमा पर्व मनाएं।

chat bot
आपका साथी