गांधी जयंती पर शिक्षक करेंगे सत्याग्रह

दिल्ली विश्वविद्यालय के छह कॉलेजों में पांच महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के मसले पर डूटा ने सत्याग्रह का आह्वान किया है। डूटा अध्यक्ष राजिब रे ने बताया कि गांधी जयंती के दिन शिक्षक सत्याग्रह करेंगे। घरो में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल करेंगे एवं ऑनलाइन अपना विरोध दर्ज कराएंगे। डूटा ने शिक्षकों से अपील की है कि वो सत्याग्रह में शामिल हों एवं फेसबुक ट्विटर के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:04 AM (IST)
गांधी जयंती पर शिक्षक करेंगे सत्याग्रह
गांधी जयंती पर शिक्षक करेंगे सत्याग्रह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

दिल्ली विश्वविद्यालय के छह कालेजों में पांच महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के मसले पर डूटा ने सत्याग्रह का आह्वान किया है। डूटा अध्यक्ष राजिब रे ने बताया कि गांधी जयंती के दिन शिक्षक सत्याग्रह करेंगे। घरों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल करेंगे और ऑनलाइन विरोध दर्ज कराएंगे। डूटा ने शिक्षकों से अपील की है कि वे सत्याग्रह में शामिल हों एवं फेसबुक, ट्विटर के जरिये अपना विरोध दर्ज कराएं।

डूटा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में शिक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। शिक्षक ईएमआइ तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। आखिर कब तक किसी सगे संबंधी से मांगकर घर का खर्चा चलेगा। दिल्ली सरकार जल्द से जल्द अनुदान जारी करे।

chat bot
आपका साथी