गांधीजी के विचारों को साकार कर रहे मोदी: गोयल

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके विचारों को साकार कर रहे हैं। पूरे देश की भागीदारी से चल रहा स्वच्छता अभियान 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण के साथ ही गरीबों के लिए जन-धन व अन्त्योदय योजना जैसी पहल इसके उदाहरण हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM (IST)
गांधीजी के विचारों को 
साकार कर रहे मोदी: गोयल
गांधीजी के विचारों को साकार कर रहे मोदी: गोयल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके विचारों को साकार कर रहे हैं। पूरे देश की भागीदारी से चल रहा स्वच्छता अभियान, 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण के साथ ही गरीबों के लिए जन-धन व अन्त्योदय योजना जैसी पहल इसके उदाहरण हैं। इसी तरह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सबका साथ-सबका विकास, महिलाओं, किसानों, जवानों हर वर्ग के लिए उन्होंने योजनाओं को शुरू किया है, जिसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

गोयल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आइटीओ स्थित शहीदी पार्क से लाल किला तक निकाली गई तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया भी मौजूद रहे। गोयल ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी के लिए काग्रेस पार्टी ही मुख्य रूप से जिम्मेदार है। जबकि, मौजूदा सरकार ने कोरोना महामारी का मुकाबला बड़ी शिद्दत के साथ किया और इसके खिलाफ जंग में अहम हथियार टीका भी लाए। इसी तरह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा रोजगार सृजन के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज दिए। छोटे व मध्यम वर्गीय लोगों को ऋण की सुविधा दी। कोरोना महामारी में गरीब वंचितों के लिए राशन की व्यवस्था की, किसानों की उपज के ज्यादा दाम दिए।

इसी तरह भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न अस्पतालों में फल वितरण व यमुना आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चांदनी चौक के पार्षद रविद्र कुमार उर्फ रवि कप्तान, चांदनी चौक के पार्टी उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज, यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के महंत वरुण शर्मा, दिल्ली कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पप्पू खलीफा व कारोबारी नेता गोपाल गर्ग समेत अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी