चार अवैध फैक्ट्रियां सील, 96 चालान काटे

चार अवैध फैक्ट्रियां सील 96 चालान काटे जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को प्रदूषण फैलाने वाली चा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:37 PM (IST)
चार अवैध फैक्ट्रियां सील, 96 चालान काटे
चार अवैध फैक्ट्रियां सील, 96 चालान काटे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को प्रदूषण फैलाने वाली चार अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। खुले में आग जलाने, मलबा फेंकने, कूड़ा डालने और निर्माण सामग्री रखने वाले 96 लोगों के चालान काटे। इन पर 6.19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मौके पर 41 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सात टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर 10 अवैध फैक्ट्रियों को नोटिस दिए, जबकि चार फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। यह भी बताया गया कि खुले में कूड़ा जलाने पर तीन, सड़क किनारे मलबा डालने पर 14, निर्माण स्थल पर खुले में सामग्री रखने पर 23, रास्तों पर कचरा फेंकने पर 43 और तंदूर में जलाने पर आठ लोगों के चालान किए गए। इन तंदूरों को ध्वस्त भी किया गया।

66 पौधे लगाए, छिड़काव भी किया

नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 66 पौधे लगाकर 315 वर्ग मीटर भूमि को हराभरा बनाया। विभिन्न क्षेत्रों की 380 किलोमीटर सड़क से स्वीपिग मशीन से धूल साफ कराई। इसके अलावा 660 किलोमीटर सड़क पर स्प्रिंकलर से छिड़काव कराया गया।

chat bot
आपका साथी