ईद मिलादुन्नबी पर जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

कोरोना के बीच शुक्रवार को यमुनापार में ईद उल मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर पैगंबर मुहम्मद साहब को याद कर उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की लोगों ने शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:34 PM (IST)
ईद मिलादुन्नबी पर जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन
ईद मिलादुन्नबी पर जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

कोरोना के बीच शुक्रवार को यमुनापार में ईद उल मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर पैगंबर मुहम्मद साहब को याद कर उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की लोगों ने शपथ ली। सरकार से अनुमति न मिलने के कारण इस वर्ष जुलूस नहीं निकाले गए। लोगों ने अपने घरों में रहकर ही ईद मनाई। जगह-जगह छबील लगाकर लोगों को शरबत व जरूरतमंदों को खाना वितरित किया गया। कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

विधायक व पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने फेसबुक व वाट्सएप के जरिये मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वेलकम जनता कॉलोनी में अखिल भारतीय अमन कमेटी के उत्तर पूर्वी दिल्ली के चेयरमैन खालिद बाबा ने जरूरतमंद लोगों खाना वितरित किया। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने दुनिया को अमन का पैगाम दिया है, उन्होंने हमेशा गलत के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। गौतम विहार आरडब्ल्यूए की ओर से ईद पर कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हाजी मेहरूद्दीन रंगरेज ने कहा कि जो मुस्लिम कोरोना काल में सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहा है, वह इस्लाम के खिलाफ है।

chat bot
आपका साथी