दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े, कुल 163 हुए

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ-साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:42 AM (IST)
दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े, कुल 163 हुए
दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े, कुल 163 हुए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ-साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 हॉटस्पॉट और बढ़ गए हैं। अब यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है।

दिल्ली में अब तक कुल 222 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिनमें से 59 को कोरोना मुक्त किए जाने के बाद इससे बाहर किया जा चुका है। फिलहाल 163 हॉटस्पॉट इलाके हैं जिन्हें सील किया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न हो चुकी स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगातार दिल्ली में हॉटस्पॉट बढ़ रहे हैं। अगर जिले के हिसाब से आकलन करें तो उत्तरी दिल्ली जिला सबसे संवेदनशील है। यहां बृहस्पतिवार को भी एक हॉटस्पॉट बढ़ा है। इस जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या 30 हो गई है।

वहीं दक्षिणी पश्चिमी जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 29 है। पिछले चार दिनों में यहां कोई नया हॉटस्पॉट नहीं बना है। दक्षिण-पूर्वी जिला में 17 हॉटस्पॉट हैं। यही वह जिला है जहां निजामुद्दीन में मरकज के 1 हजार के करीब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है। पूर्वी जिले में बृहस्पतिवार को दो हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। एक सप्ताह की बात करें तो यहां 5 हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। यहां चिता की बात यह है कि इस जिला के तहत गीता कॉलोनी की झुग्गियों में कोरोना फैल गया है। इन झुग्गियों में 2 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इसके अलावा सरपंच बाड़ा मंडावली, शशि गार्डन, पूर्वी विनोद नगर को भी हॉटस्पॉट बनाया गया है। नई दिल्ली जिला में 14 हॉटस्पॉट बनाए गए, जबकि 4 इलाकों को बाहर किया गया। यहां अब 10 हॉटस्पॉट हैं।

दक्षिणी जिले में अभी तक 26 हॉटस्पॉट बनाए गए जबकि 10 इलाके हॉटस्पॉट जोन से बाहर किए गए हैं। यानी अभी 16 हॉटस्पॉट बने हुए हैं। मध्य जिले में 7 हॉट स्पॉट बने जिनमें से 4 इलाकों को बाहर किया गया। शाहदरा जिले में 8 हॉटस्पॉट हैं। उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे कम केवल 4 हॉटस्पॉट हैं।

जिला कुल हॉटस्पॉट हटाए शेष

मध्य 10 3 7

पूर्वी 20 11 9

नई दिल्ली 14 4 10

उत्तरी 32 2 30

उत्तर-पूर्वी 5 1 4

उत्तर-पश्चिमी 15 1 14

शाहदरा 10 2 8

दक्षिणी 27 11 16

दक्षिण-पूर्वी 27 10 17

दक्षिण-पश्चिमी 31 2 29

पश्चिमी 21 12 19

222 59 163

chat bot
आपका साथी