निगम के 60 स्कूलों में शुरू हुई नर्सरी की कक्षाएं

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 60 स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। आगामी सत्र से अन्य स्कूलों में ये कक्षाएं शुरू की जाएंगी। नगर निगम का शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। पहले निगम के स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं नहीं होती थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अभिभावकों की मांग व जरूरत को देखते हुए नर्सरी की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। निगम ने तीन नर्सरी स्कूल भी बनाए हैं, जहां आधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:09 PM (IST)
निगम के 60 स्कूलों में शुरू हुई नर्सरी की कक्षाएं
निगम के 60 स्कूलों में शुरू हुई नर्सरी की कक्षाएं

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 60 स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। आगामी सत्र से अन्य स्कूलों में ये कक्षाएं शुरू की जाएंगी। नगर निगम का शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।

पहले निगम के स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं नहीं होती थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अभिभावकों की मांग व जरूरत को देखते हुए नर्सरी की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। निगम ने तीन नर्सरी स्कूल भी बनाए हैं, जहां आधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

शिक्षा विभाग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह कहते हैं कि कई अभिभावक निगम स्कूलों में अपने बच्चों को इस वजह से भी नहीं पढ़ाते हैं क्योंकि वहा पर नर्सरी की कक्षाएं नहीं होती हैं। इस सत्र से 60 और स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कई जगहों पर तो बच्चों की संख्या अधिक होने पर दो-दो सेक्शन बनाने पड़ रहे हैं। एके सिंह कहते हैं निगम के सभी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो जाएं, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी सत्र से कुछ और स्कूलों में यह कक्षाएं शुरू की जाएंगी। निगम के 103 स्कूलों में वर्षा जल संचयन सिस्टम लगाया गया

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 230 स्कूल भवन हैं। इनमें से 103 स्कूल परिसर में वर्षा जल संचयन सिस्टम लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अन्य स्कूलों में यह सिस्टम लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा निगम से मान्यता प्राप्त 125 निजी स्कूलों में भी वर्ष जल संचयन सिस्टम लगाए गए हैं। सभी स्कूलों में गार्ड रूम बनेंगे, तैनात होंगे गार्ड

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने निगम के सभी स्कूलों में गार्ड तैनात करने की योजना बनाई है। इसके लिए मान्यता प्राप्त एजेंसी से गार्ड लिए जाएंगे। इसी वजह से सभी स्कूलों में गार्ड रूम तैनात किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के निदेशक कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस कारण हर स्कूल में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में अध्यापकों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय कल्याण समिति के सदस्यों को मिलाकर सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। यदि सुरक्षा समिति को बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में कोई कमी मिलती है तो उसे तुरंत दूर कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी