आजादी के जश्न की रौनक और तिरंगे की धूम ..

देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर ओर देशभक्ति की रौनक है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:05 PM (IST)
आजादी के जश्न की रौनक और तिरंगे की धूम ..
आजादी के जश्न की रौनक और तिरंगे की धूम ..

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर ओर देशभक्ति की रौनक है। इस अवसर पर इलाके के बाजारों से लेकर प्रमुख मॉल और स्थानीय सोसायटी में खूब साज-सजावट की गई है। रोहिणी इलाके के बाजारों में हर आकार के तिरंगे मिल रहे हैं, जिसे लोग अपने दफ्तर से लेकर घरों में सजा रहे हैं। वाहनों पर भी तिरंगे की सजावट है। रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग, केशवपुरम, प्रशांत विहार, त्रिनगर समेत मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर व अन्य कई इलाके के प्रमुख मॉल को तिरंगे के रंगों वाले बैलून और लड़ियों से सजाया गया है। कोरोना की वजह से भले ही लोगों की ओर से किसी बड़े समारोह का आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन प्रत्येक नागरिक इस स्वाधीनता दिवस के उल्लास में डूबा है। मॉल और बाजार में सजावट :

इस अवसर पर रोहिणी के मेट्रो वॉक में खूब सजावट की गई है। जहां अशोक चक्र और भारत माता की सुंदर तस्वीर बनाई गई है जो हर किसी को लुभा रहा है। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में पतंगों से सजावट की गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 122 फीट ऊंचे तिरंगों को फहराया जाएगा। दूसरी ओर पीतमपुरा और रोहिणी के अन्य मॉल में भी सजावट देखते ही बन रही है। तिरंगे के रंगों की चूड़ियां और बैंड : आजादी के जश्न को मनाने के लिए बाजार में तिरंगे के बैंड मिल रहे हैं जिसे युवा खूब पसंद कर रहे हैं। वही महिलाएं अपने लिए तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां भी खरीद रही हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए टोपियां और कुर्ते भी खरीदे जा रहे हैं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस माहौल में हर कोई खुद को रंगना चाहता है। यही वजह है कि लोग खुद को तिरंगे के रंगों में रंगना चाह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी