मंगोलपुरी में दिव्यांग सहायता शिविर

फोटो 24पीकेटी 1 जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली मंगोलपुरी में दिव्यांगों के सहायता शिि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:51 PM (IST)
मंगोलपुरी में दिव्यांग सहायता शिविर
मंगोलपुरी में दिव्यांग सहायता शिविर

फोटो 24पीकेटी 1 जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: मंगोलपुरी में दिव्यांगों के सहायता शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग सहारा समिति दिल्ली की ओर से यह आयोजन किया गया है। क्षेत्र के जी-ब्लॉक के बस्ती विकास केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिलाने के लिए उनका माप एकत्र किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया।

आयोजक संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में व पंडित दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांग जन संस्थान (दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह आयोजन सफल बना। इन सदस्यों में क्षितिज चंद्र, विशाल, संजीव डोगरा, मृत्युंजय कुमार शामिल रहे।

उन्होंने जानकारी दी कि इस तरह के शिविर दिव्यांगों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद दिव्यांग इसका लाभ उठा सकेंगे।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल गुप्ता, चेयरमैन डा. राधेश्याम, उपसचिव मनोज मिगलानी, उपाध्यक्ष विष्णु सिघल, उपाध्यक्ष रामेश्वर गर्ग, महासचिव बंटी सोलंकी, धर्मेंद्र कुमार, मुस्कान सहित अन्य सदस्य तथा गणमान्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी